मिल जायेंगे

0 0
Read Time1 Minute, 45 Second

मन से भक्ति करने वाले
तुम्हे प्रभु मिल जायेंगे।
दानधर्म करने वालो को
दौलत भी मिल जायेगी।
मन से भक्ति करने वाले
तुम्हें प्रभु मिल जायेंगे।।

होगा ये सब सामाने तेरे
तू सब कुछ यही देखेगा।
प्रभु की लीला देखकर
तू प्रभु चरणो में खो जायेगा।
आसमान में उड़ने वालो को
तू मिट्टी में मिला देगा।
और प्रभु भक्तो को तुम
आसमान में बैठा दोगे।।
मन से भक्ति करने वाले
तुम्हें प्रभु मिल जायेंगे..।।

गुरु निंदा जो करता जीवन में
उसे बहुत कष्ट भोगना होगा।
उसके जीवन की देख दशा
खुद ही वो एक दिन रोयेगा।
गुरु चरणो में मिलता सब
स्वर्ग जैसा आनन्द बहुत।
गुरु की करनी गुरु जाने
हम तो गुरु में प्रभु देखे।।
मन से भक्ति करने वाले
तुम्हें प्रभु मिल जायेंगे..।।

मिट्ठी भर चंडालो से क्या
संसार बिखर क्या जायेगा।
उनकी करनी का फल
उन्हें यही मिल जायेगा।
प्रभु की जिन पर होती कृपा
फिर चंडाल क्या बिगाड़ पायेगा।।
मन से भक्ति करने वाले
तुम्हें प्रभु मिल जायेंगे..।।

मन से भक्ति करने वाले
तुम्हें प्रभु मिल जायेंगे।
दानधर्म करने वालो को
बहुत दौलत मिल जायेगी।
मन से भक्ति करने वाले
तुम्हें प्रभु मिल जायेंगे।।

जय जिनेंद्र देव
संजय जैन (मुंबई)

matruadmin

Next Post

आक्सीजन

Mon May 17 , 2021
इन दिनों चारो तरफ ही तो प्राणवायु के लिए संघर्ष है फेफड़े जवाब दे रहे है सांसे बार बार उखड़ रही है आक्सीजन लेवल घट रहा है हे राम, यह क्या हो रहा है बूढ़े,जवान,अब बच्चों की बारी कैसी है जीवन की लाचारी मगर यह तो होना ही था आक्सीजन […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।