आओ अपना नववर्ष मनाएं

0 0
Read Time1 Minute, 1 Second

आओ हम सब मिलकर अपना नववर्ष मनाएं।
घर घर हम सब मिलकर नई बंदनवार लगाए।

करे संचारित नई उमंग घर घर सब हम,
फहराए धर्म पताका अपने घर घर हम।
करे बहिष्कार पाश्चातय सभ्यता का हम,
अपनी सभ्यता को आज से अपनाए हम।
आओ सब मिलकर नववर्ष का दीप जलाए
आओ हम सब मिलकर अपना नववर्ष मनाए,
घर घर हम सब मिलकर नई बंदनवार लगाए।।

क्या कारण है हम अपना नववर्ष नहीं मनाते है,
केवल पाश्चातय सभ्यता का हम नववर्ष मनाते है।
रंग जाते है नई सभ्यता मे भूल गए अपने को।
रहे गुलाम अंग्रेजो के भूल गए अपने सपनों को।
आओ सब मिलकर इस सभ्यता की होली जलाए,
करे बहिष्कार इन सबका अपना नववर्ष मनाए।
आओ घर घर नववर्ष का हम सब दीप जलाएं।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

matruadmin

Next Post

डाक टिकट

Tue Apr 13 , 2021
राजयोगिनी जानकी पर डाक टिकट हुआ जारी उपराष्ट्रपति ने नमन कर राजयोग महत्ता स्वीकारी कानून मंत्री रविशंकर भी इस पल के साक्षी बने ब्रह्माकुमारीज सेवा के आज सभी अनुगामी बने पांच रुपये के डाक टिकट पर दादी जानकी खूब सजी है परमधाम से मुस्कुरा रही शिव बाबा की कीर्ति बड़ी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।