लम्बी आयु का व्रत

1 0
Read Time1 Minute, 22 Second

दर्द सहने की अब
आदत सी हो गई है।
प्यार किया है तो
इसे सहना पड़ेगा।
कांटो पर चलकर
मोहब्बत को पाना पड़ेगा।
बीत जायेंगे दुखभरे दिन
कांटो पर चलचल कर।
और मोहब्बत करने वाली को
समाने आना पड़ेगा।।

जब प्रेमी प्रेमिका थे
तब की बात अगल थी।
जिंदगी जीने का तबका
अंदाज भी अलग था।
अब पति पत्नी बनकर
दम्पतिक जीवन जी रहे है।
हर धार्मिक रीति रिवाज
और त्यौहारों को मान रहे है।

इसी श्रृंखला में पत्नी
करवाचौथ को समझ रही है।
और पति की लम्बी
आयु का व्रत रखकर।
पत्नी अपना धर्म
आज निभा रही है।
और मानो सावित्री की याद
हमे दिला रही है।।

कितने तीज त्यौहार और व्रत
सिर्फ पत्नियां ही करती है।
और अपने परिवार का सुरक्षा
कवच स्वंय बनती है।
बनकर सीता दुर्गा अपना रूप समयानुसार दिखती है।
हम पुरुषों को सिर्फ साथ
उनका देना होता है।।

आज करवा चौथ के पवन
त्यौहार पर सभी पाठकों को
बधाई और शुभकामनाएं।

जय जिनेन्द्र देव
संजय जैन (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

बौद्ध कवि सम्मेलन के कवि ओ को महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच गांधीनगर द्वारा सम्मानित किया गया

Wed Nov 4 , 2020
इस कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री रमेश भाई मुलवाणि द्वारा किया गया था आभार प्रकट एडवोकेट श्री कांतिभाई पटेल कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया था, अंत में राष्ट्र गीत ज़न गण मन श्री डॉ गुलाब चंद पटेल अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया डॉ गुलाब चंद पटेल अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य सेवा […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।