श्री कृष्ण चालीसा

0 0
Read Time4 Minute, 1 Second

श्रीराधे अर्पित करुं,मानस के ये फूल।
हे माधव तुमको भजृं,कीजे चरणन धूल।।

जय गिरधारी कुंज बिहारी।
सारे जग का तू रखवारी ।।1
रास रचैया जय बनवारी ।
हे मनमोहन कृष्ण मुरारी।।2
संतन रक्षक पीड़ा हारी ।
दुष्ट विनाशक तू अवतारी।।3
चौसठगुण सब तुमहि जाना।
सोलाह कला लिये भगवाना।।4
जनम जेल मे तुमने पाया।
दो मातन का पूत कहाया।।5
कृष्णा आठम भादों मासा।
रात अंधेरी भयो प्रकाशा ।।6
मथुरा से गोकुल में आये।
जमनाजी ने चरण धुलाये।।7
देवकी वसुदेवा ने जाये।
नंद जसोदा गोद खिलाये।।8
मोर मुकुट माथे पे सोहे।
कटि कछनी मुख चंदा मोहे।।9
अधरा बंशी उर बनमाला।
श्याम शरीरा नैन विशाला।।10
दाऊ के संग गाय चराते।
माखन मिसरी तुमको भाते।।11
सखा सुदामा संग पढ़ाई।
गुरु सांदीपन शिक्षा पाई।।12
बहिन सुभदरा दाऊ प्यारे।
जगन्नाथ रथ घूमन हारे।।13
सखियन के संग रास रचाया।
ग्वालों का भी साथ निभाया।।14
दूध पूतना मार गिराई ।
कुबड़ी की भी कूब मिटाई।।14
जमना गेंद खोज कन्हाई।
नाग नाथ कर नाच नचाई।।15
गोवर्धन धर ग्वाल बचाये।
इंदर राजा गरब गिराये ।।16
परिकम्मा गिरिराज कराते।
सारे दुख दारिद मिट जाते।।17
टेढ़ी टांगे कमर झुकाते।
मंद हंसी प्रभु राग सुनाते।18
मथुरा जनता से भी प्रीती।
हाथी मर्दन कुश्ती जीती ।।19
मामा कंसा मार गिराया।
नाना को फिर राज दिलाया।।20
वृषभानू की बेटी भोरी।
राधा के संग खेले होरी।।21
बरसाने की महिमा आनी।
श्याम पियारी श्री महरानी।।22
वृन्दावन में रास रचाई।
नंद गांव की प्रीति निभाई।।23
प्रेम डोर को तोड़़ न पाये।
ऊखल नलमणि मुक्त कराये।।24
ब्रह्मा बछरा ग्वाल चुराये
एक साल तक भेद न पाये।।25
न्याय धरम की भई लड़ाई।
तुम पांडव के बने सहाई।।26
कुरु क्षेत्र रण डंका बाजा।
भू मंडल के आये राजा।।27
गीता का उपदेश सुनाया।
सारे जग को पाठ पढ़ाया।।28
साग विदुर का रुचि से खाया।
दुर्योधन मेवा ठुकराया।।29
सेठ संवरिया भात सजाया।
नरसी भगती मान बड़ाया।।30
करमा बाई खिचड़ी खाई।
प्रेम भाव भगती दिखलाई।।31
जल में गज को आय बचाया।
द्रोपदि का भी चीर बड़ाया।।32
महल छोड़ मीरा ने पाया।
संतन के संग रो रो गाया।।33
वल्लभ सूरा अरु रसखाना।
चेतन माधव भगत है नाना।।34
बद्रीनाथा नर जगदीशा।
पुरी द्वारिका द्वारकधीसा।।35
शारद नारद निशिदिन गावे।
तो भी प्यारे भेद न पावे।।36
शेष गणेश महेशा ध्यावे।
जिनको गोपी नाच नचावे।।37
खाटू श्यामा कलि अवतारा।
रामदेव रुणजा करतारा ।।38
तू ही ठाकुर तू श्रीनाथा ।
सदा रहो प्रभु मेरे साथा।।39
मसान कवि चालीसा गाया।
तूने ही तो पार लगाया।।40

यह चालीसा जो पढ़े,धर मन में विश्वाश।
तनमनधन सुख पाइया,अंत कृष्ण को वास।।
#डॉ दशरथ मसानिया

आगर मालवा

matruadmin

Next Post

ये बासट वाला हिंदुस्तान नहीं।

Sat Jun 13 , 2020
मत ललकार चीन हमे तू, ये बासट वाला हिंदुस्तान नहीं। चमगादड़ खाने वाले तू, हम से क्या लड़ पाएगा। जीवों की हत्या करने वाले, अब तू नहीं बच पाएगा। बना ले तू जितना सस्ता माल, विश्व में नहीं बिक पाएगा। भारत के अच्छे उत्पादन के आगे, अब तू नहीं टिक […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।