इन्दौर में हिन्दी महोत्सव 2024 का शुभारम्भ हुआ हिन्दी पूजन से

2 0
Read Time1 Minute, 26 Second

इंदौर। मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा सितम्बर माह को हिन्दी माह के रूप में मनाया जाता है और यह माह हिन्दी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी महोत्सव 2024 का शुभारंभ शहर के मध्य पंचमुखी अरकेश्वर गणेश मंदिर, स्नेहलता गंज पर माँ हिन्दी का पूजन कर किया गया।  इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, मणिमाला शर्मा, हर्ष जैन मौजूद रहे।

इस मौके पर संस्थान के मुखपत्र साहित्य ग्राम का लोकार्पण किया गया।


संस्थान द्वारा सितम्बर माह में प्रत्येक दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर हिन्दी भाषा प्रचार संबंधित आयोजन कर हिन्दी भाषा के प्रति जनजागरण किया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन दोनों ही तरीकों से विभिन्न आयोजन, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। इस महोत्सव में देश के प्रत्येक राज्यों को संस्थान द्वारा जोड़ा जा रहा है।

matruadmin

Next Post

राजधानी दिल्ली में हुआ हिन्दी पूजन, शुरू हुआ मातृभाषा का हिन्दी महोत्सव 2024

Sun Sep 1 , 2024
काव्य गोष्ठी के साथ सैंकड़ो लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद नई दिल्ली। हिन्दी माह यानी सितम्बर को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी महोत्सव के रूप में मनाता है, इस कड़ी में संस्थान की दिल्ली इकाई ने गाज़ियाबाद में हिन्दी पूजन कर हिन्दी महोत्सव 2024 का आरंभ किया। संस्थान की राष्ट्रीय […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।