यू ही नहीं तिरंगा फहराता है हर एक वीर जवान की सांसों से प्यारा झंडा लहराता है। हर एक देश प्रेमी की आत्मा ने थामा है ये तिरंगा प्यारा। सदा अमर रहेगा भारत वर्ष हमारा कितनो ने सीने पर गोली खाई है कितने वीर इन्कलाब की बोली के साथ फांसी […]
मेरे तुम दिल के अन्दर देख लेना।कभी तुम भी तो अम्बर देख लेना।। ख़ुदा तूफाँ यूं लाने से ही पहले।मेरे घर का भी छप्पर देख लेना।। मेरे दिल से जबसे हुए जुदा वो।इन्हीं आँखों में पत्थर देख लेना।। गिरेंगे चाहने वाले भी तेरे।कभी ज़ुल्फें हटाकर देख लेना।। गज़ब का ही […]
आत्मा पर मैल जमने न दीजिए मन मे बुरे विचार आने न दीजिए सोचिए हमेशा अच्छा अच्छा हो बस,अच्छे की ही कल्पना कीजिए प्रभु की सन्तान है आप और हम प्रभु के गुणों को धारण तो कीजिए जब उठो सवेरे लो प्रभु का नाम आत्मा को अपनी पावन कीजिए प्रभु […]
किफायती लाल कोरोना जांच शिविर में गये थे कोरोना जांच कराने। उनके विभागीय अधिकारियों ने कहा था कि विभाग के सभी कर्मचारियों को कोरोना जांच कराना जरूरी है। बगैर जांच कराये किसी को कार्यालय नहीं आने दिया जायेगा। शिविर में बहुत भीड़ थी। इसलिए वे एक फार्मभर कर दूसरे दिन […]
नवीन कुमार भट्ट नीर – साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित शिक्षकों के सम्मान में 06/09/2020 को दोप 1 बजे से गूगल मीट पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें आमंत्रित कवियों में पुणे महाराष्ट्र से आद सोनी गौतम जी,बरेली उत्तर प्रदेश से आद डॉ दीपा संजय दीप […]
मैं किन किन को छोड़ू, जबकि सभी अपने हैं। जीवन के सफर में, मिला साथ मुझे सबका। इसलिए तो मंजिल तक, मैं पहुंच पाया हूँ। और विजय ध्वजा को, आकाश में फहरा पाया हूँ।। जीत हार से जो भी अपने को आंके। वो लक्ष्य से बहुत दूर जीवन में हो […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।