
आत्मा पर मैल जमने न दीजिए
मन मे बुरे विचार आने न दीजिए
सोचिए हमेशा अच्छा अच्छा हो
बस,अच्छे की ही कल्पना कीजिए
प्रभु की सन्तान है आप और हम
प्रभु के गुणों को धारण तो कीजिए
जब उठो सवेरे लो प्रभु का नाम
आत्मा को अपनी पावन कीजिए
प्रभु याद में बीते यह सारा जीवन
प्रभु से ऐसा रिश्ता बना लीजिए
प्रभु ही एक परमपिता है हमारा
प्रभु संतान बन सुखानन्द लीजिए।
#श्रीगोपाल नारसन

