नदी सा हूँ धाराओं में बहूँगा। जंगल सा हूँ बीहड़ लगूँगा। अन्वेषक हूँ कुछ नया पा लूँगा। हिमालय सा हूँ बर्फ सा लगूँगा। यात्री हूँ चलता रहूँगा। फूल सा हूँ बार-बार खिलूँगा। चेतना हूँ क्रियाओं में रहूँगा। प्रशान्त हूँ शान्ति को जन्म दूँगा। आग हूँ जनम भर जलूँगा। #महेश रौतेला
गांधी भवन में 9 फरवरी को आयोजित होगा मीडिया विमर्श का सम्मान समारोह भोपाल। मीडिया विमर्श के सारस्वत आयोजन में 9 फरवरी को त्रैमासिक पत्रिका ‘युगतेवर’ (सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश) के संपादक कमलनयन पाण्डेय को प्रतिष्ठित साहित्यक पत्रकारिता सम्मान ‘पं. बृजलाल द्विवेदी अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन गांधी […]
