हर बार इत्तफाक़ों का सैलाब मेहरबान नहीं होता। काम ना आ सके जो दूसरों के वह इंसान नहीं होता। ज़िन्दगी जो बख़्शी है रब ने खुशी से अता फरमाएं, लाख आये मुसीबतें पर ज़िंदादिल परेशान नहीं होता। खुद ही के लिए बस चाहे उम्दा वह खुदगर्ज़ कहाता है, दुनिया में […]
वह शक्ति दो हे,! कृपा निधे जो कोरोना को मात दे पाए। जो दीन दुखी है इस जग में उनकी हम मदद कर पाए।। जो पहुंच न सके श्रमिक अपने घर,उनको उनके घर पहुंचाये। जो बिलख रहे हैं भूख प्यास से, उनकी खाने की व्यवस्था कराए।। प्रभु तुम हो अन्तर्यामी,पता […]
देख लो मजदूर कितना परेशान है तड़प भूख की मुश्किल में जान है बेसहारा हुआ मीलों चलता रहा छीन गई है लब की देखो मुस्कान है मैंने देखा है उनको तड़पते हुए आँख नम हो गई और बेजान है मौत का न जाने कब पैगाम आये देख कुदरत का कहर […]
जो दुनियाँ को खिलाता है, वो खुद भूखा रहता है। बड़े मंचो से इन की, मिसाले दुनियां को देते है। परन्तु इन किसानों की, कोई भी सूद नही लेते। तभी तो कर्ज में पैदा होता है, और कर्ज में ही मर जाता है।। दुखो में जीने वाले, गमो में डूबे […]
कब यह हालात सुधरेंगे कब फिर से सब मिलेंगे कब दिनचर्या पहले सी होगी कब महामारी दूर होगी इस सबमे समय न गंवाओ जिस हाल में रख रहे प्रभु बस उसी में रहते जाओ जो वश में नही क्यो सोचते हो बेवजह चिंता में डूबते हो खुद को शांति से […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।