तम का पहरा हो जितना भी गहरा, मुझे मेरे पथ से डिगा न सकेगा। भाग्य कोरा जो अमावस के आँगन, साहस के आगे ठहर न सकेगा। मैं जलूँगा दीप बन हर राह में, तम का वजूद एक पल में मिटेगा॥ […]
आओ दीवाली,धूम मचाएं, मिलकर खुशियां,खूब मनाएं। सच में सबको मिले दीवाली, आओ मिलकर दीप जलाएं॥ हर चेहरे पर,रौनक निखरे, खुशियों की, फुलझड़ियां बिखरे॥ सबको खुशियां,प्यार बहुत-सा, देने का संकल्प उठाएं। आओ दीवाली,धूम मचाएं, मिलकर खुशियां,खूब मनाएं। राम आगमन,के पावन दिन, भूखा न हो, कोई जन-मन॥ घर-चौबारे,मन के द्वारे, मंगल वंदनवार […]
