नए साल की गर्माहट में, पुरानी सर्द यादों को न भूल पाएंगे हम। नए वसंत की खुशबू में, पुराने मसले फूलों को न भूल पाएंगे हम। नई बहार के राग में, पुरानी सिसकती आहों को न भूल पाएंगे हम। नई घटा की बारिश में, बेबस बरसते आंसू को न भूल […]

सतरहवें साल की रजनी इक उम्र के पड़ाव पर, रातभर ठिठकी खड़ी रही जवानी और बचपन की, दहलीज पर अड़ी रही। सोचकर बस इक दिवस शेष शर्म से जड़ी रही, सिहरती लरजती अपने ही स्वेद में (ओस)जकड़ी रही। भोर की गतिविधियों से बेखबर निरंतर पिघलती रही, दिवस का स्वागत भी […]

तारीख,महीना,साल बदल जाते हैं, परन्तु नहीं बदलती हमारी दिनचर्या। कैलेण्डर बदलने की बधाईयां, एक औपचारिकता का एहसास… इसके सिवाए कुछ भी तो नहीं, मनाना ही है अगर नया साल… दिनचर्या में लाएं नया बदलाव, किसी का दिल न दुखाने का बदलाव… गैर को अपना बनाने का बदलाव, देश के लिए […]

कहते हो यार तुम कि नया साल आ गया, कहते हो मुबारक हो नया साल आ गया। हम हो रहे हैं बूढ़े,कदम बढ़ रहे आगे, दीवार से निकली हुई ईंटों से यूं झांके दीवार से जो ईंट निकले,ईंट कम होगी, परिवार से निकला तो सबकी आंख नम होगी… ये शब्द […]

वक्त का पहले से…मारा हूँ मैं। आसमाँ से टूटता…तारा हूँ मैं॥ घूमने की कामना…जगती रही। क्यूँ कहें सब आज आवारा हूँ मैं॥ जिसको चाहा वो नहीं मिलती मुझे। बस उसी से आज तक हारा हूँ मैं॥ क्यूँ नहीं मिलती…मंजिल मुझे। बस नदी की भटकी-सी धारा हूँ मैं॥ जिन्दगी तो खार […]

न मनुस्मृति जलाईए,न संविधान जलाईए। जलाना है अगर कुछ तो नफरत जलाईए॥ मिटा दिजिए भेदभाव,धर्म- जाति के नाम पर, प्रतिभाओं को बचाना है,तो आरक्षण जलाईए॥                 #अ.कीर्तिवर्धन परिचय : अ.कीर्तिवर्धन का जन्म १९५७ में हुआ है। शामली (मुज़फ्फरनगर)से आपने प्राथमिक पढ़ाई करके बीएससी मुरादाबाद से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।