गर्मी दस्तक दे रही,निकट ठंड का अंत, शुक्ल पंचमी माघ की,लाती मधुर बसंत। मनमोहक अनुपम छटा,कोयल की आवाज़, ऋतु वसंत का आगमन,अब भौंरों का साज़। पीली सरसों लुभाती,मन में भरती उमंग, मन मयूरा नाच उठा,अब ऋतुराज के संग। दुल्हन-सी सज गई महि,लगा निखरने रूप, देह को भी भाने लगी,यही सुनहरी […]

कर्म सदा अच्छे करो सबका आशीष तुम पाओगे, दिल में सबके राज करोगे और-सबके बन जाओगे। पावन कर्मों से हम सब सबके प्रिय बन जाते हैं, जब कभी हम न हों तो फिर,सबको याद आते हैं। भूखे को भोजन करवाना प्यासे को पिलाना पानी, चेहरे पर मुस्कान रखना और मीठी […]

  अरे ओ जालिम हरजाई, तू क्या जाने पीर पराई।           इस कदर तेरी याद में पूरी रात,           आंखों ही आंखों  में बिताई।   प्रेम की बरसात में भीगे थे हम,   देख फिर से वो प्रेम बदरी छाई।     […]

(गणतन्त्र दिवस विशेष) सच कहता हूँ कमी बहुत है, व्यवस्था में बहुत चूक है राजनीति में ईमानदारी नहीं, यह तो पूरा गणतन्त्र नहीं। देश का जन भी सुरक्षित नहीं, रुकती कभी घुसपैठ नहीं देश के लिए खतरा जो बने हैं, उन पर लगती पाबन्दी नहीं। आमजन चुनाव नहीं लड़ सकता, […]

(२६ जनवरी विशेष) छब्बीस जनवरी का पर्व यह आया, गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया। आम्बेडकर जी ने संविधान बनाया, उन्नीस सौ पचास को लागू करायाll    राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराया, सलामी से इसका सम्मान बढ़ाया। राष्ट्रगान जन गण मन गीत गाया, देशभक्ति का नया तराना सुनायाll    अमर जवान […]

                जिसने गर्भस्थ होते ही अपार सहन की थी वेदनाएं- निशि-दिन-उबकियां,अपच कभी चक्कर तो कभी और कुछ। खाना-पीना दुश्कर रहा, कई मास तक तब जाकर असीमित प्रसव-वेदना को सहन कर मुंह देखा था- स्नेह के उपहार का, लालन-पालन के दिवस बीते,फूल की सुगंध […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।