मध्यप्रदेश में फ़िल्म प्रदर्शित नहीं हुई,इसलिए बड़ी मशक्कत से फ़िल्म तक पहुंचा,तो खैर निराशा नहीं हुई है।निर्देशक-लेखक संजय भंसाली,प्रकाश कापड़िया की इस फिल्म में कलाकार- रणवीरसिंह,दीपिका,शाहिद कपूर , अदिति राव,रज़ा मुराद,अनुप्रिया गोयनका और जिम सरभ हैं। इसकी अवधि १६३ मिनट तथा छायाकार सुदीप चटर्जी है। इस आलेख को केवल समीक्षा […]

शिव शंकर सुता नर्मदा कृति तुम अजब निराली हो, खुद के अस्तित्व से जूझ रही संपूर्ण होकर भी खाली हो। तुम शतरूपा तुम रेवा हो, तुम रामायण की सीता हो तुम हो गरिमामई सावित्री तुम ही पावन गीता हो। उग्र होकर लगे बवंडर, थम जाओ तो दिखे समंदर हठयोगी-सी तुम […]

चटके हुए तो थे ही लो जी बिखर गए। अल्फाज कुछ तुम्हारे आज घर कर गए॥ मुद्दत के बाद आए मिलने मजार पर। मुस्कुराकर बोले कब आप मर गए॥ हुआ तो कुछ जरुर है कोई तो सबब है। क्यों दिल में रहने वाले ही दिल से उतर गए॥ हर आदमी […]

हर चुनौती को लांघकर,        यूं पथ पर चलती जाती। लोहा गलाकर,        युग निर्माण करती। संघर्ष के सक्रिय पथ,    को ऊँचाई तक ले जाती। अंधकार चीर,     प्रकाश फैलाती। ओस की बुंद से,    अमृत वर्षा करती। मिट्टी खोद,     सोना उगाती। […]

हाथ तिरंगा गहने वाला दीप बुझ गया जलते-जलते। वंदे मातरम् के उत्तर में कत्ल हो गया चलते-चलते। राष्ट्र चेतना की वेदी पर शीश चढ़ा एक और तरुण- दर्पण उसने दिखा दिया है राजतंत्र को हँसते-हँसते॥ राष्ट्रभक्ति की बेल छजी जब सत्ता चौबारों में। वंदेमातरम् के रखवाले कटते  क्यों बाजारों में। […]

झुर्रियों को केवल चेहरे की    लकीरें ना समझें, अगर काबिल हो तो    उनकी काबिलियत को समझें।          जवानी में तो ये तुमसे           भी सजीले नौजवान थे,          जब चलते थे सीना तान के         […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।