पावनी नर्मदा 

sudha
शिव शंकर सुता नर्मदा कृति तुम अजब निराली हो,
खुद के अस्तित्व से जूझ रही संपूर्ण होकर भी खाली हो।
तुम शतरूपा तुम रेवा हो,
तुम रामायण की सीता हो
तुम हो गरिमामई सावित्री
तुम ही पावन गीता हो।
उग्र होकर लगे बवंडर,
थम जाओ तो दिखे समंदर
हठयोगी-सी तुम अडिग हो,
कलकल कोयल कंठा हो।
रत्नों में मां तुम हीरा हो,
भक्तों में तुम मीरा हो
दर्द तुम्हारा कोई ना देखे,
निर्मल बहती पीड़ा हो।
कभी किनारे मिले ना जिसके,
चुप-चुप बहती सरिता हो
सूने खेतों की जीवनदाती
झलक दिखाती हरिता हो।
भूखे को भोजन देकर,
मां प्यासे को पानी देती हो
सृष्टि की तुम अनुपम रचना,
हर मानव का सपना हो।
खुले हृदय से अपनाती हो,
जो गोद तेरी है आता
मां तुम कवियों के ख्वाबों की,
अदृश्यमयी कल्पना हो।
भोज भाष्य माघ कालिदास की,
तुम प्रबल प्रेरणा हो
सारी सरिता बहें उत्तर से,
तुम हठयोगी दक्षिण से बहती हो।
तुम पतित पावनी गंगा हो,
तुम जीवनदायिनी नर्मदा हो
स्वयंभू ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर,
तेरे तट पर विराजे हैं
ममलेश्वर महादेव भी द्वादश
ज्योतिर्लिंग साजे हैं।
घाट-घाट पर बने शिवालय,
लेते ऋषि-मुनि आश्रम
जनमानस के पाप हरकर,
मुक्ति-मुक्ति देती हो।
माँ तुम जीवनदायिनी नर्मदा हो,
माँ पतित पावनी नर्मदा हो॥

            #डॉ.सुधा चौहान ‘राज

परिचय: डॉ.सुधा चौहान ‘राज का जन्म दमोह (म.प्र) में हुआ है| आपने मनोविज्ञान व दर्शन शास्त्र से स्नातक सहित इतिहास और संस्कृत से स्नातकोत्तर, वेदाचार और सनातन  कर्मशास्त्र में डिप्लोमा हासिल किया है| तीस साल से महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के परामर्श का अनुभव है| ‘बाल गीता’, सर्वोच्च सफलता के सात कदम’,उपन्यास ‘महोबा’,’दुर्गासप्तसती हिन्दी काव्य खंड’, बाल कहानी संग्रह ‘मित्रता की ताकत, खरगोश की चतुराई, कविता संग्रह’ और ’उपन्यास’ आदि प्रकाशित हुए हैं| विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित होती हैं| आकाशवाणी से भी लगातार प्रसारण जारी है| २ फिल्मों में पटकथा लेखन भी किया है। आपकी पुस्तक ‘बालगीता’ एवं ‘सर्वोच्च सफलता के सात कदम का’ अंग्रेजी में अनुवाद सेन फ्रांसिसको (अमेरिका) में हुआ है। इंदौर निवासी डॉ. चौहान को  ‘बाल गीता’ के लिए पदक से सम्मानित किया गया है| ऐसे ही ’हिन्दी सेवा सम्मान’,‘नारी चेतना की आवाज’ सहित ‘कृति सुमन सम्मान’ आदि भी प्राप्त हुए हैं| आपको ‘विद्यावाचस्पति’ की उपाधि भी मिली है| वर्तमान में आप गीता इंटरनेशनल सोसायटी की राष्ट्रीय अघ्यक्ष व  इंदौर लेखिका संघ की कार्यकारिणी सदस्य हैं|  फिल्म राइटर्स एसोसिएशन  बाम्बे’ की भी सदस्य  हैं|

matruadmin

Next Post

शौर्य,शील और प्रेम की अदभुत गाथा  'पद्मावती'

Fri Feb 2 , 2018
मध्यप्रदेश में फ़िल्म प्रदर्शित नहीं हुई,इसलिए बड़ी मशक्कत से फ़िल्म तक पहुंचा,तो खैर निराशा नहीं हुई है।निर्देशक-लेखक संजय भंसाली,प्रकाश कापड़िया की इस फिल्म में कलाकार- रणवीरसिंह,दीपिका,शाहिद कपूर , अदिति राव,रज़ा मुराद,अनुप्रिया गोयनका और जिम सरभ हैं। इसकी अवधि १६३ मिनट तथा छायाकार सुदीप चटर्जी है। इस आलेख को केवल समीक्षा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।