जीव धरा पर जो भी आया है सब परमात्मा की माया जीवो पर जो हिंसा करते खुद भी दारुण दुःख भुगतते दया,करुणा,ममता जो करते मानवता की मिशाल वे बनते इसी मानवता को आगे बढाओ जीवन मे अहिंसा को अपनाओ जीवन दे नही सकते लेते क्यो हो परमात्म रचना उजाड़ते क्यो […]
आजाद थे, आजाद ही रहे, आंदोलन- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम संचालित करते रहे । न गोरों की पराधीनता स्वीकार की- चंद्रशेखर आजाद, लाल भारत मां के प्रिय रहे ।। मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
पुलवामा के घावों पर, मरहम आज लगाया था। वायुसेना के वीरों ने , बालाकोट उड़ाया था। गद्दारों की बर्बादी को, गुपचुप जाल बिछाया था। एयर स्ट्राइक करने का, वीरों ने प्लान बनाया था। भारत माँ के सपूतों ने, दुश्मन को मजा चखाया था। बारह दिन के अंदर ही, गद्दारों का […]
सोच सोच कर रो रहा हूँ अपनी करनी पर। कैसा वक्त आन पड़ा अब सबको रोने को। चारो ओर मची है अब मंहगाई की मार । फिर भी कहते थक नहीं रहे अच्छे दिन आगये इस बार।। कहा से चले थे कहा तक आ पहुंचे। क्या इससे भी ज्यादा अच्छे […]
टिक टिक घड़ी चल रही है समय की सुई आगे बढ़ रही है मुठ्ठी से फिसलती रेत की तरह समय फिसलता जा रहा है कुछ भी हाथ नही आ रहा है व्यर्थ यूं ही समय बीता अगर नही मिल पाएगी सफल डगर अपना समय अब यूं न गंवाओ परमात्मा मे […]
आम तौर पर लोगों को पता नहीं होता कि संयुक्त राष्ट्र 21 फरवरी को विश्व-मातृभाषा दिवस क्यों मनाता है। दुनिया के लगभग सभी राष्ट्रों में इस दिन मातृभाषाओं के सम्मान से जुड़े आयोजन होते हैं, लेकिन इसका श्रेय हमारे पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश को जाता है। बांग्लादेश 1971 के पहले तक […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।