बरसते भादों का महीना है प्रिये तुमको भीगके जाना है बोलती कोयल कुहू-कुहू हमने तुम्हें ही अपना माना है शीतल समीर चलती, मोर नाचते कल-कल कहती नदी बहती हमारे हृदय का कहना है बरसते भादों का महीना है ताल-तलैया, पोखर लेतीं हिलोरे मन तुम्हारा, मन हमारा डोले तुमको लज्जा के […]

कोई रोज़ सही कोई लम्हा भी ऐसा हो बादलों में भींगा हुआ सरज़मीं जैसा हो पानी नाचे झूमके लहलहाते फसलों पे कैसे पागल होते हैं, फिर शमा वैसा हो पेड़ों के बदन पर हों सोने की बालिया पगडंडियों पर बरसता रूपया पैसा हो नदी गाए गीत कोई, झरने नाचे ताल […]

जीवन में , जिसको मैंने प्यार किया , उसी ने मुझे बर्बाद किया , ये हकीकत है या अफसाना , न कि अवास्तविकता , प्यार …… सिर्फ नाम से बदनाम है , ये दर्द तो बहुत देती है , दिल , आरज़ू , गम की , नदियां बहा देती है […]

बसे है दिन रात जो दिल में मेरे | उनका नाम अब बताऊं मै कैसे || जो बिल्कुल बोलते नहीं है | उनसे बात बताऊँ मै कैसे || चुरा ली नींद है रातो की जिसने | उनका ख्वाब अब दिखाऊं मै कैसे || तडफा कर चल दिए मुझको | उन्हें […]

कटुवचन काम बिगाड़े अपनो को कर दे न्यारे गहरे जख्म कर देते है नफरत पैदा कर देते है सम्बन्धो में दरार आ जाती प्यार की बुझ जाती बाती ईर्ष्या द्वेष भी जन्म ले लेते दुश्मन घर मे पैदा कर देते रामायण की यही कहानी महाभारत इसकी जुबानी कटुवचन से कर […]

मिली है मुझको, अभी हाल में खुशी। कैसे में बताऊँ, अपने मित्रों को। मुझे क्या मिल गया हैं, अपने जिंदगी में। मेरा विछाड़ा हुआ मित्र, आज मिल गया मुझको।। देखा करते थे सपने, हम दोनों मिलकर। छुएंगे आसमान को, हम दोनों मिलकर। पर सपना तब टूट गया, जब हम दोनों […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।