गत वर्ष अगस्त महीने में फरीदाबाद, हरियाणा के डीसीपी विक्रम कपूर ने मातहत इन्स्पेक्टर के ब्लैकमेल से तंग आकर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी| पुलिस ने खुंदक में एक स्थानीय अख़बार के संपादक का नाम भी एफ़आईआर में शामिल करा दिया| आरोपी की तलाश में पुलिस […]

‘रसानुभूति’ द्वारा आयोजित हुयी पंचम परिचर्चा इंदौर। आचार्य कुन्दकुन्ददेव किस एक परिधि के नहीं अपितु सच्चे सुख के पथदर्शक हैं। वास्तव में वे एक आम्नाय हैं जो जीवों को सहजता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आज भी जीवन-मरण की व्याख्या का सिद्धांत जो आचार्य कुन्दकुन्ददेव ने प्रतिपादित किया आज उस […]

बोल तू मीठे मीठे बोल, तू कानों में शहद घोल। बोल जब भी कुछ तू बोल, जरा सोच समझ कर बोल। ये गुण है अनमोल। ये दुनियाँ है गोल मोल, अन्तर्मन की आँखें खोल। दिल के दरवाजे खोल, फिर तू मस्ती में डोल। अपने डर को पीछे छोड़, फिर नाचो […]

भोली भाली जनता की कौन सुने आवाज, नेता बहरे हो गए,प्रजतन्त्र में सभी आज | पढ़े लिखे बेकार घूम रहे,उन्हें मिले न काज , बे पढ़े मजे ले रहे ओढ़ रहे वे सत्ता का ताज | गूंगा गाता बहरा ताल लगाता सत्ता में आज , वोटो पर नोटों का राज […]

एक प्यारी सी मां मिली थी देखते ही उसे मेरी बांछे खिली लगा जैसे लौट आई हो मां अपने एक नए से स्वरूप मे वास्तव में मां तो मां ही होती है फिर चाहे मेरी मां हो या उसकी मां का कोई मजहब नही होता मां की कोई जात भी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।