महत्वपूर्ण सूचना

महत्वपूर्ण सूचना

असंयमितता, अनियमितता और अभ्रद्रता के चलते कुछ लोगों को संस्थान से बाहर कर दिया गया है| मूलत: मातृभाषा.कॉम का मालिकाना हक व संस्थापन डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा किया गया है| मातृभाषा.कॉम सहित हिन्दीग्राम,  व मातृभाषा उन्नयन संस्थान भी उन्हीं के निर्देशन संचालित है | कुछ लोगो द्वारा रचनाकारों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि ‘वे हिन्दी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा की ओर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं, और इसलिए आर्थिक सहयोग भी मांग रहे है, तो आपका दायित्व ये बनता है कि उनसे पूँछे कि उन्होंने हिन्दी के लिए क्या किया है ?
मातृभाषा.कॉम व हमारे अन्य प्रकल्प से उनका कोई संबध नहीं है | यदि आप भी मातृभाषा.कॉम, हिन्दीग्राम या मातृभाषा उन्नयन संस्थान के भ्रम चलते उनसे कोई भी व्यवहार करते है, आर्थिक या अन्य तो इसके उत्तरदायी आप होंगे|
और यदि कोई हमारे नाम का दुरूपयोग करते, पूर्व में संस्थान के प्रकाशित समाचारों का प्रचार माध्यम में भी उपयोग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनन कार्यवाही की जाएगी |

*आज्ञा से,*
*डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’*
*संस्थापक- मातृभाषा.कॉम*
*सम्पर्क- ७०६७४५५४५५

FB_IMG_1521169771723

matruadmin

Next Post

रेड- सत्यता के पथरीले धरातल पर पानी डाल राहत देती फ़िल्म

Fri Mar 16 , 2018
निर्देशक :- राज कुमार गुप्ता  अदाकार :-  अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला,  लेखक :- राज कुमार, रितेश शाह कहानी :- फ़िल्म को असली घटना से प्रेरित बताया गया है कि एक इमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक(अजय देवगन) कैसे 7 साल में 49 तबादलों की मार झेल चुका होकर भृष्ट […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।