विश्व पुस्तक मेला 2025: डॉ. सुनीता फड़नीस का बाल कथा संग्रह ‘गुल्लक’ हुआ लोकार्पित

0 0
Read Time1 Minute, 11 Second

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भारत मण्डपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 में हॉल 2 में संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर इन्दौर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुनीता फड़नीस का बाल कथा संग्रह ‘गुल्लक’ का लोकार्पण सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज ने किया। इसे संस्मय प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

गिरीश पंकज ने कहा कि ‘बच्चों के लिए सामान्यतः सरल भाषा में कथा की किताब में चयनित विषय बहुत उम्दा है, जो संस्कारों का बीजारोपण करेंगे। लेखिका ने शानदार बुनावट की है।’


इस मौके पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, निदेशक, संस्मय भावना शर्मा, योगिता जोशी जी, आशा पांडे जी आदि मौजूद रहे।

matruadmin

Next Post

विश्व पुस्तक मेला में डॉ. संजू शर्मा की पुस्तक 'आधुनिक काव्य सरिता' का हुआ लोकार्पण

Sun Feb 9 , 2025
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भारत मण्डपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 में हॉल 2 में संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर रविवार को चुरू महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ. संजू शर्मा की किताब ‘आधुनिक काव्य सरिता’ का लोकार्पण सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्राध्यापक प्रो. हरीश अरोड़ा व उपन्यासकार […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।