डॉ. सक्सेना के काव्य संग्रह ‘अनहद नाद’ का लोकार्पण सम्पन्न

इन्दौर। प्रसिद्ध चिकित्सक व साहित्यकार डॉ. कृष्ण चंद्र सक्सेना की संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक ‘अनहद नाद’ का लोकार्पण श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में सृजन विविधा के दौरान सुप्रसिद्ध साहित्यकार, एवं समिति के उप सभापति सूर्यकांत नागर, साहित्य मंत्री डॉ. पद्मा सिंह, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ व साहित्यकार किशोर यादव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. अखिलेश राव ने किया। अतिथि स्वागत डॉ. अनिल सक्सेना, रमेशचंद्र शर्मा, मणिमाला शर्मा, ममता सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर राजेश शर्मा, अनिल भोजे, जगदीश अवस्थी, घनश्याम यादव, आदि काफ़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।

matruadmin

Next Post

वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर की पुस्तक 'लघुकथा वृतांत' लोकार्पित

Mon May 27 , 2024
लघुकथा की मार्गदर्शिका है ‘‘लघुकथा वृत्तान्त’’ इन्दौर। हिन्दी साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार-कथाकार सूर्यकान्त नागर की 30वीं कृति ‘‘लघुकथा वृत्तान्त’’ का लोकार्पण रविवार को श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कवि  सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि ‘कम से कम शब्दों […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।