
परमात्मा कहां चले गए तुम
बुला रहे हम नही आए तुम
आए हो तो असर दिखला दो
कोरोना को जड़ से मिटा दो
जो बीमार है उन्हें स्वस्थ बना दो
चेहरे पर सबके मुस्कान ला दो
खल रहा है अव्यक्त हो जाना
सुंदर दुनिया का उजड़ सा जाना
अब आ भी जाओ न तड़फाओ
टूटती सांसो को आकर बचाओ
हम पर अपना स्नेह लेप लगाओ
आपके आने से हम तर जायेगे
सारे संकट खत्म हो जाएंगे।
#श्रीगोपाल नारसन

