
जन्म तभी होगा यह सफल
माता पिता का रखे जब ध्यान
स्वर्ग उन्ही के चरणों में होता
दुआओ से उनकी हो कल्याण
सुसंस्कार के धनी बन जाओगे
बड़ो के आज्ञाकारी बन जाओगे
जब चरित्र से महान बन जाओगे
तब जग भी करेगा आपका मान
अंतरात्मा की सुनो यह आवाज
सफलता का मिल जाएगा ताज
कर्म के साथ भाग्य खिल जाएगा
सहज ही ईश्वर मिल जाएगा।
#श्री गोपाल नारसन

