फटी जींस फैशन है या और कुछ और

0 0
Read Time6 Minute, 10 Second

पिछले दो-तीन दिनों से फटी हुई जींस को लेकर मीडिया व अखबारों में काफी चर्चा बनी हुई है और मुझे भी लगता है कि फैशन करने में बुराई नहीं है पर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने जींस का रिश्ता लड़िकयों के संस्कार से जोड़ दिया। इसके बाद उनके इस बयान की चारो तरफ जमकर आलोचना होने लगी। लेकिन जिस जींस की इतनी चर्चा हो रही है, आप उसके इतिहास को कितना जानते हैं ? आखिर जींस पैंट की शुरुआत कैसे हुई ? डेनिम यानी जींस से बने ट्राउजर्स भारत में डूंगा के नाविक पहना करते थे, जिन्हें डूंगरीज के नाम से भी जाना जाता था। जबकि फ्रांस में गेनोइज नेवी के वर्कर इस जींस को पहनते थे, क्योंकि ये उनकी यूनिफॉर्म थी। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि ये मजदूरों और मेहनत का काम करने वाले लोगों द्वारा पहनी जाती थी, और उनके कपड़े जल्दी गंदे हो जाते थे। इसलिए उनके लिए नीले रंग की जींस बनाई गई, ताकि उनके कपड़े जल्दी गंदे न हों। वहीं, इसे नीला रंग देने के लिए इंडिगो डाई का इस्तेमाल किया जाता था। आज भी फौज में भी कुछ मैकनिकल कार्य करने वाले जवान डूंगरी पहनते हैं जो कि पैंट व कमीज़ एक मोटे कपड़े की बनी होती हैं।
18 वीं शाताब्दी में जींस के चलन ने जोर पकड़ा। वहीं,1850 तक जींस का काफी प्रचलन हो चुका था।
इसके बाद 1950 में जेम्स डीन ने एक हॉलीवुड फिल्म ‘रेबल विदाउट अ कॉज’ बनाई, जिसमें पहली बार जींस को बतौर फैशन इस्तेमाल किया गया था। अमेरिका में स्कूल, रेस्तरां और थियटर्स में जींस पहनकर जाने पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन लोगों के बीच जींस ने ऐसी जगह बनाई कि 1970 में इसे फैशन के तौर पर स्वीकार कर लिया गया।
दरअसल, 19वीं सदी में फ्रांस के शहर NIMES में इसका अविष्कार हुआ था। वहीं, जिस कपड़े से जींस बनी उसे फ्रेंच में Serge कहते हैं और ऐसे में इसका नाम पड़ गया Serge de Nimes। लेकिन लोगों ने इसका नाम छोटा करके Denims रख दिया।
आप अगर जींस पैंट पहनते हैं, तो आपने एक बात ध्यान दी होगी कि अधिकतर जींस की पैंट पर लगी चैन पर YKK लिखा होता है, जिसका मतलब होता है Yoshida Kogyo Kabushikikaisha। ये उस कंपनी का नाम है, जो दुनियाभर में ज्यादातर जींस बनाने वाली कंपनियों के लिए चैन बनाती है। इसलिए ज्यादातर जींस की पैंट की चैन पर ये नाम लिखा होता है।
अमूमन आपने देखा होगा कि जींस में चार बड़ी जेब के साथ सीधे हाथ की तरफ एक छोटी जेब भी होती है, जिसमें अक्सर लोग सिक्के रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जेब आखिर बनाई क्यों गई थी? शायद नहीं, तो आपको बता दें कि ये जेब घड़ी रखने के लिए बनाई गई थी, ताकि लोग इसमें अपनी हाथ की घड़ी रख सकें। लेकिन अब इसका इस्तेमाल कई छोटी चीजों को रखने के लिए होता है। जींस पहनने में कोई बुराई नहीं लेकिन फटे हुए वस्त्र पहन कर अगर आप अपने जिस्म को दिखाते हैं तो निश्चित रूप से चाहे आप कुछ भी कहे, कहीं ना कहीं हंसी मजाक का कारण तो बनते हैं। चाहे पुरुष हो या महिला। जितना हम अपने बच्चों को संस्कारों और सही वस्त्रों को पहनना सिखाएंगे उतने ही आपके बच्चे संस्कारी और साधारण बनेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ जी ने जीन्स का नहीं फटी जीन्स का विरोध किया है।.
और वैसे भी आपकी पर्सनैलिटी कपड़ों से नहीं आपके संस्कारों से तय होती है। हम सोचना चाहिए कि अगर फैशन से ही योग्यता का मूल्यांकन किया जाए तो योग्यता का कोई महत्व नहीं रहता। अतः हमे फैशन के स्थान पर अपनी संस्कृति पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसलिए कपड़ों को महत्व देने की बजाए हमे अपनी योग्यता और अपने संस्कारों को बढ़ावा दें। यूँ भी सनातन धर्म में फटे वस्त्र दरिद्रता का धोतक होते है। एक रणनीति के तहत हिंदू समाज के बच्चों को पथभ्रष्ट किया जा रहा है क्योंकि माना जाता हैं कि जिस समाज का विनाश करना है उसकी संस्कृति को बिगाड़ दो। ब्रिटिश शासन इसका ज्वलंत उदाहरण हैं।
पहनावा आधुनिकता का प्रतीक नही होता और अगर होता तो शायद आज सीता, गार्गी,सती पद्मावती, द्रोपती ,यशोधरा, सुलोचना,उर्मिला, मन्दोदरी, अहिल्या, अनुसूया, तारा और लीलावती ज्योतिबा फुले जैसी देवियों के स्थान पर आधुनिक देवियों की पूजा शुरू हो जाती और उन्हें देवियां मानी जाती और उनकी मंदिरो व पूजा के स्थानों पर उनकी पूजा प्रारंभ हो जाती। पर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया।

रामकृष्ण रस्तोगी

गुरुग्राम

matruadmin

Next Post

मोहब्बत का प्रतीक

Sat Mar 27 , 2021
बहुत कुछ मैंने तुम्हें आज दिलसे कह दिया। आप इसे दिल पर अपने मत लेना। नादान हूँ मैं बहुत इसलिए गलतियाँ कर देता हूँ।। गुजर गये दिन महीने और सालों साल। अब बस कुछ साल महीने या दिन ही मानो बाकी है। जो हँसते खेलते आपकी दुओ से निकल जायेंगे। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।