
परमात्म ज्ञान जिसको मिला
उसका समझो भाग्य खिला
सत्य उसको भा जाता है
चरित्र उत्थान हो जाता है
पावनता का सुख मिलता है
शांतिमय सा मन खिलता है
प्रेमरस की बहती है गंगा
किसी तरह का न हो पंगा
परमात्म याद मे खोये रहे
रूहानियत मे खुद को डुबोये रहे
सबका कष्ट नष्ट जायेगा
जीवन सफल हो जायेगा।
#श्रीगोपाल नारसन

