मुझे प्यार हुआ भी,
और नहीं भी।
इक़रार हुआ भी,
और नहीं भी।
हम तो ताकते रहे ,
उस चाँद की राह रातभर,
बादलों की ओट से,
दीदार हुआ भी,और नहीं भी।
#प्रीती दुबे
परिचय : मध्य प्रदेश में ही निवासरत प्रीति दुबे प्रधानमंत्री सड़क योजना छिंदवाड़ा में उपयंत्री के पद पर कार्यरत हैं।आपने कुछ समय पहले ही शौकिया तौर पर लिखना शुरू किया है। आपकी रचनाओं का खास तत्व स्त्री और प्रेम है।


