नववर्ष -2020 आगमन पर नयापुरा स्कूल को मिला घडी का उपहार

समय के साथ चलों…..समय पर सभी कार्य पूर्ण करों – श्री मुकाती


नागदा (धार) बुधवार को नववर्ष-2020 के आगमन पर धार दीनदयाल पुरम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आदरणीय* श्री लक्ष्मीनारायण जी मुकाती ने चयनित उत्कृष्ट शाला शा.नवीन प्रावि नयापुरा माकनी में घड़ी शाला प्रधान गोपाल कौशल, सहायक शिक्षक जयराम सोलंकी को सादर प्रदान की । यह घड़ी कागदीपुरा स्कूल के नवाचारी शिक्षक आदरणीय सुभाष जी यादव के माध्यम से प्राप्त हुई है ।
श्री मुकाती जी ने कहा कि – “समय ही बलवान हैं ,समय पर किया गया कार्य सदा यश पाता हैं । समय का सदुपयोग समय पर करना चाहिए । समय के साथ चलों…. समय पर सभी कार्य पूर्ण करें के संदेश के साथ सेवानिवृत्ति के बाद से श्री मुकाती जी अब तक कई शासकीय स्कूलों में घडी प्रदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी कर रहें जो समाज मे एक प्रेरणापुंज बनकर आम जनमानस में जनसेवा का पाठ पढा रहें हैं । “

matruadmin

Next Post

रुपेश को मिला सहित्य रत्न ~ 2019 सम्मान"

Thu Jan 2 , 2020
बिहार के सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर के निवासी श्री भीष्म प्रसाद के सुपुत्र को साल 2019 की सहित्य सेवा के लिए “सहित्य रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया! ये सम्मान अर्णव कलश एसोसिएशन, हरियाणा ने पूरे देश के 27 राज्यो के 14 साहित्यकारो को दिया गया ! […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।