मिस्टर वाहियात

cropped-cropped-finaltry002-1.png
तेज रफ़्तार दुनिया में किसी के पास वक्त ही नहीं रहा कि संबंधों का निर्वाह कर सके।दोस्ती के दायरे सिमटकर रह गए हैं।मित्रों के पास भी बाँटने को शेष है तो कुंठाएँ।
इन्सान अपना मन कैसे हल्का करे ?कहाँ से बटोरे वो शक्ति जो उसे निराश न करे ।
सही निर्णय ले सके ,इसके लिए जरुरी है स्वस्थ मानसिकता।डायरी इस क्षेत्र में आपकी अच्छी दोस्त साबित हो सकती है। अगर आप लिखना शुरू करें तो कई अन्य अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं।जैसे आपकी विचार शक्ति को दिशा लगने लगी हो ।आसपास की घटनाएं आपको क्षण भर की अशांति के बाद शांति देती है।और भविष्य में आपके लिए सबक भी बन जाती है।
कुछ लोगों की वजह से डायरी का वास्तविक स्वरूप समाज के आगे न आ सका।डायरी का उपयोग अर्ध प्रेमियों की सिर्फ़ प्रेम भावनाओं के वर्णन तक सीमित था। इसके बाद नेताओं ने जेल का सफर तय करने के लिए इसको अपना साथी बनाया ।
डायरी आपकी व्यक्तिगत पूंजी है ।या यो कहे कि आपकी अमानत है, उस पर आपका हक है, मगर उस पर ये लिखकर कि ‘कृपया इसे न पढ़े ‘ लिखकर एक गलती करते है, जिस चीज को दूसरों से परे रखना चाहते है उसको आकर्षित करने के लिए बचकानापन भी करते हैं क्यों? बेहतर ये होगा कि उसे संभाल कर हिफाजत से रखें ।
वैसे मेरी राय में अनुभव व्यक्तिगत नहीं होते, उसे आप सार्वजनिक पृष्ठभूमि देकर देखें तो आपके साथ-साथ समाज का भी भला होगा। अपनी डायरी के माध्यम से मैं एक छोटा-सा प्रयास कर रही हूं, उस अंधेरे को भगाने का जो हम सब में समा गया है। जिसमें बाह्य दूरियाँ तो कम हो गई है मगर मन से मन की दूरियाँ बढ़ गई है।
एक और शिक्षा का चौगुना प्रसार हुआ है तो दूसरी और उतनी ही अशिष्टता भी बढ़ी है। इंसान को वाहियात बना दिया है। उनके दिलोदिमाग में मगरुरी और दूसरे की मजाक उड़ाने का फितूर सवार है। ये तो
आप सचमुच मि.वाहियात से मिलेंगे तो जान सकेंगे।
मैं अपनी सहेली के यहाँ बैठी थी।वहाँ पड़ोस की और भी कुछ महिलाएं मौजूद थीं ।अचानक मेरी सहेली के कुत्ते ने भौंकना शुरू किया।ये संकेत था किसी अपरिचित के आगमन का।न जाने क्या वजह थी उस दिन कि आने वाले अपरिचित को देख कर कुत्ते ने कुछ ज्यादा ही शोर मचाया।
पहले तो अपरिचित व्यक्ति सहमा-सहमा खड़ा रहा फिर सहेली ने कुत्ते को डांटा ताकि उनसे पूछा जा सके कि किससे काम है? पर कुत्ते ने इतना शोर मचा रखा था कि कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। मेरी सहेली कभी अपने कुत्ते को देखती कभी अफसोस भरी नजरों से उस व्यक्ति को जिसके बहुत पीछे उनकी पत्नी भी खड़ी थी।
मैंने ही आगे बढ़कर पूछा ,”आप किससे मिलना चाहते है।”
“राकेश से ।मगर ये बताइए यह मेल है या फीमेल?युवक ने कुत्ते की ओर घूरते हुए प्रश्न किया। ”
सहेली ने जवाब दिया ,”फीमेल है। ”
“तभी इतना भौंक रही है।”मुँह बनाते उसने कहा और बेहूदा ढंग से हँसने लगा। इस हँसी में उसकी पत्नी ने बडे़ जोर शोर से साथ दिया।
युवक का अकेले हँसना किसी सीमा तक बर्दाशत करने के बाद पत्नी द्वारा साथ दिया जाना बर्दाशत न हुआ ।हम तो जैसे स्तब्ध ही रह गए थे।। शायद इसलिए उनके चले जाने का अहसास भी न हुआ।
राकेश जैसे ही घर में घुसा ,हमने उसे अपनी अदालत के कटघरे में खड़ा कर दिया।
सहेली ने उसे बताया ,”तेरा दोस्त आया था।”
“कौन -सा?”
“नाम नहीं पूछा। ऐसे लोगों के नाम पूछकर करना भी क्या है। ” नाराज होते सहेली ने कहा।
मैंने माहौल को थोड़ा हल्का बनाने के विचार से कहा, ” उसका नाम मुझे पता है मि वाहियात ।”
” क्या बात है ?साफ -साफ बोलो।दोनों बड़ी गुस्से में हो । ”
“तेरा जो दोस्त था , शायद पहली बार आया था, इसीलिए कुत्ते ने बहुत परेशान किया। कुत्ते का भौंकना देख वह बोला , “ये मेल है या फीमेल है? ”
“फीमेल ।”
“तभी इतनाभौंक रही है । ”

“ये कोई तमीज है,लेडिज से बात करने की। क्या सोचेगी वो लोग जो यहाँ बैठी थीं।यहीं ना कि इसके भाई के पास कैसे -कैसे अशिष्ट लोग आते है? ” सहेली बौखलकर अपने भाई से उलझ गई।
दोनों को उलझते देख मैंने बीच-बचाव करते हुए कहा, ” देखो राकेश , हम दोनों सहेलियाँ जागरूक नागरिक है। इस बार तो मि. वाहियात को छोड़ दिया ,क्योंकि उनके साथ उनकी नवविवाहिता पत्नी भी थी। ”
“पत्नी ! और तुम लोगों ने एक बार भी उन्हें बैठने को नहीं कहा ? ” राकेश ने आश्चर्य से पूछा ।
“ऐसे लोग क्या घर मेंं बिठाने के लायक है । “सहेली तिलमिलाकर बोली।
ये सवाल राकेश से ही नहीं आपसे भी ।

#कोमल वाधवानी ‘प्रेरणा’
उज्जैन(म.प्र.)

matruadmin

Next Post

हिन्दी भाषा के प्रचार में भारतीय मीडिया की भूमिका*

Thu May 30 , 2019
मीडिया देश का चौथा स्तम्भ माना जाता है। वह चाहे तो देश के लिए नकारात्मक प्रचार भी कर सकता है और चाहे तो सकारात्मक भूमिका भी निभा सकता है। मीडिया ही है जो सरकार से देश के हित के लिए उचित कानून बनवाने में योगदान दे सकता है।आज विलुप्त होती […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।