अभिप्रेरणा का विचारधारा पर प्रभाव…

deepesh
आधुनिक जीवन में मानव समाज में किसी नही व्यक्ति के सर्वांगीण  विकास हेतु सकारात्मकता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
सकारात्मक सोच से व्यक्ति दुनिया का कठिन से कठिन कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकता है। और अपने जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
सकारात्मक सोच व्यक्ति को सदैव कार्य करने हेतु अभिप्रेरित करती है। और व्यक्ति को कभी हतोत्साहित नही होने देती।
नकारात्मकता व्यक्ति की सोच का दूसरा पहलू होती है जो सकारात्मकता के बिल्कुल विपरीत कार्य करती है यह दौनो ही शक्तियां व्यक्ति के भीतर विधमान होती है।
तो व्यक्ति में नकारात्मकता के बढ़ने के क्या कारण है  ?
आखिर क्यों व्यक्ति सकारात्मकता की तुलना में नकारात्मकता की ओर अधिक आकर्षित होता है ?
ऐसा क्यों होता है …?
इसका मुख्य कारण है असफलता    ओर बाह्य अभिप्रेरणा यह दौनो  ऐसे कारण है जो सामान्य व्यक्ति के मन मस्तिष्क नकारात्मकता को जन्म देते है और व्यक्ति के  चहुँमुखी विकास में बाधा बनते है।
साथ ही व्यक्ति की संकुचित सोच  भी नकारात्मकता को जन्म देती है ,  एक कहावत है *छोटी सोच और पैर में मोच व्यक्ति को आगे नही बढ़ने  देती।*
अतः व्यक्ति की  संकुचित धारणा ही व्यक्ति को बढ़ने नही देती।
इसलिए आवश्यक है कि सभी व्यक्तियों में सकारात्मक सोच एवं    सकारात्मक विचारों का निर्माण किया जाए। जिससे  व्यक्ति का सर्वांगीण विकास किया जा सके।
इस हेतु व्यक्ति को सही दिशा में अभिप्रेरीत होकर आगे बढ़ना आवश्यक है यह अभिप्रेरणा उसे स्वयं से या बाह्य स्रोतों से लेनी  चाहिए और साथ ही व्यक्ति का आशावादी होना भी आवश्यक।
तब ही व्यक्ति अपनी सोच को नियंत्रित कर सही दिशा में प्रयोग कर सफलता प्राप्त कर सकेगा।
सफलता हेतु  किसी किस्मत ,चेक या किसी प्रकार जेक की  आवश्यकता नही है आवश्यकता है तो बस सकारात्मक सोच की , तो विषम परिस्थियों में भी सदैव सकारात्मक रहिए।
   #दीपेश पालीवाल
परिचय : दीपेश पालीवाल वर्तमान में बी.ए. के विद्यार्थी हैं। उदयपुर (राजस्थान)की झाड़ोल तहसील के गोगला गांव के निवासी हैं। कविता लिखने के साथ ही मंच संचालन करते हैं।

matruadmin

Next Post

सद्गुण

Tue May 21 , 2019
ज्ञान, ध्यान, आसन्न का सब धर्मों में है विधान अपनी अपनी पद्दति से याद,पूजा,इबादत, अरदास प्रभु,अल्लाह, गॉड,गुरुग्रन्थ सन्तान उन्ही की हमसब है रक्त सभी का लाल लाल मतमतान्तर क्यों परस्पर है बुराई बुराई में भेद नही एक साथ सब छोडो अभी सदगुण भी सब धारण करो अच्छे इंसान बनो अभी। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।