हमारा नेता कैसा हो-“चुनाव नेताजी का

shivankit tiwari

एक बात,एक सवाल,एक मुद्दा,एक विषय और एक प्रश्न जो हम हर पाँच सालों के बाद जनता से पूछते है और जनता स्वत: बताती है कि हमारा नेता कैसा हो ?

भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश जहाँ नेता चुनने का अधिकार केवल जनता को प्राप्त होता है और जनता ही यह तय करती हैं की हमारा नेता कैसा होना चाहिये ?
हमारे जेहन में एक प्रश्न जो बार-बार बड़ी तेजी से उभर कर आता है वह सिर्फ और सिर्फ चुनाव के मौसमों में ही स्पष्ट रूप से नजर आता है क्योंकि तब बात अपने नेता को चुनने की होती है कि हम देश के विकास को नई रफ़्तार देने के लिये कैसे नेता का चयन करे?
क्योंकि यह प्रश्न हमारे देश की प्रगति और समृद्धि का होता है।
वर्तमान दशा की अगर बात करें तो हमे ये भी नही पता की हम मतदान किस लिये करने जा रहे है और हमे कैसे नेता का चयन करना चाहिये। हमारे देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नेता की होती है जो की देश के प्रगति में नीव की तरह होता है जिस पर सारे देश की जिम्मेदारियों का बोझ होता है जिसका चुनाव जनता के द्वारा किये गये मतदान से होता है।
हमारे द्वारा किये गये एक-एक मत से देश के प्रगति पथ की एक-एक कड़ी प्रशस्त होती जाती है। हमारे सारे मुद्दे जो कि हमारे देश से जुड़े हुये है और जो देश के विकास के लिये अतिआवश्यक कदम है वो सारे कार्यो की पूर्ति सिर्फ एक अच्छा नेता ही कर सकता है इसलिये हमे ऐसे नेता का चयन करना चाहिये जो कि हमारे देश को एक नई दिशा और एक नई ऊँचाई प्रदान कर सके,
बिना किसी लालच के हमारे देश का और देश से जुड़ी समस्त समस्याओं का समाधान कर सके और देश के विकास में सदैव तत्परता से आगे आये।
हमको ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिये जो जनता को जाने,जनता की भावनाओं को समझ कर जनता की समस्याओं का यथाउचित निवारण कर सकें,जो हमारे देश एवं देश के लोगों का सम्मान करें और देश के संविधान के तहत लोगो को न्याय दिला सकें।
देश के हित की बात करे,देश की भलाई के मुद्दों पर बात करें। देश को समस्याओं से मुक्त बनाने की कवायद पर अडिग रहें।
हमारे वास्तविक मुद्दे जो की अच्छी शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा,
बिजली,पानी और सड़के है,इन मुद्दों गम्भीर मुद्दों पर गम्भीरता के साथ काम करें और इन पर बारीकी से सुधार करें। साथ ही साथ हमारे देश की पुरातात्त्विक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजनें और उनकी मरम्मत करवाने पर विशेष ध्यान दे।
हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यताओं और परंपराओं को जीवंत रखने हेतु समय-समय पर विशेष आयोजन करायें और लोगों में इसके प्रति जागरूकता जगाये।
हमें ऐसे नेता का चयन करना चाहिये जिसमें नेतृत्व करने की क्षमता हो जो समयानुसार निर्णय लेने की कला में पूर्णतः परिपक्व हो और देश की खातिर सदैव अपने सारे कामों को पीछे छोड़ सर्वप्रथम देश को प्रधानता दे,फिर देश की जनता को और उनसे जुड़ी तकलीफ़ों पर शीघ्रतापूर्वक कार्य करें।
ध्यान रखें हम नेता नहीं बल्कि देश के भविष्य का चयन कर रहे हैं जो देश के विकास के पथ को एक नया जीवन देने वाला है इसलिये ऐसा प्रतिनिधि का चयन करें जो देशहित के लिये पूरी तरह सही है जो,देश के विकास के लिये पूरी तरह दृढ़प्रतिज्ञ है।
और इसके लिये आपको घर से निकल मतदान केंद्र तक जाना होगा और ऐसे ही नेता को मतदान करना होगा,तो घर से बाहर निकल कर मतदान करने अवश्य जायें और देश की प्रगति का आप भी हिस्सा बनें और सभी को मतदान करने के लिये प्रेरित और जागरुक अवश्य करें।
मतदान के लिये नया नारा:-
“जागो जनता दिखाओं क्षमता होकर नक्कालों से सावधान।
अपना अधिकार जान,अच्छे नेता की कर पहचान,इस बार सभी करों मतदान।।”
#शिवांकित तिवारी ‘शिवा’
परिचय–शिवांकित तिवारी का उपनाम ‘शिवा’ है। जन्म तारीख १ जनवरी १९९९ और जन्म स्थान-ग्राम-बिधुई खुर्द (जिला-सतना,म.प्र.)है। वर्तमान में जबलपुर (मध्यप्रदेश)में बसेरा है। मध्यप्रदेश के श्री तिवारी ने कक्षा १२वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है,और जबलपुर से आयुर्वेद चिकित्सक की पढ़ाई जारी है। विद्यार्थी के रुप में कार्यरत होकर सामाजिक गतिविधि के निमित्त कुछ मित्रों के साथ संस्था शुरू की है,जो गरीब बच्चों की पढ़ाई,प्रबंधन,असहायों को रोजगार के अवसर,गरीब बहनों के विवाह में सहयोग, बुजुर्गों को आश्रय स्थान एवं रखरखाव की जिम्मेदारी आदि कार्य में सक्रिय हैं। आपकी लेखन विधा मूलतः काव्य तथा लेख है,जबकि ग़ज़ल लेखन पर प्रयासरत हैं। भाषा ज्ञान हिन्दी का है,और यही इनका सर्वस्व है। प्रकाशन के अंतर्गत किताब का कार्य जारी है। शौकिया लेखक होकर हिन्दी से प्यार निभाने वाले शिवा की रचनाओं को कई क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं तथा ऑनलाइन पत्रिकाओं में भी स्थान मिला है। इनको प्राप्त सम्मान में-‘हिन्दी का भक्त’ सर्वोच्च सम्मान एवं ‘हिन्दुस्तान महान है’ प्रथम सम्मान प्रमुख है। यह ब्लॉग पर भी लिखते हैं। इनकी विशेष उपलब्धि-भारत भूमि में पैदा होकर माँ हिन्दी का आश्रय पाना ही है। शिवांकित तिवारी की लेखनी का उद्देश्य-बस हिन्दी को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठता की श्रेणी में पहला स्थान दिलाना एवं माँ हिन्दी को ही आराध्यता के साथ व्यक्त कराना है। इनके लिए प्रेरणा पुंज-माँ हिन्दी,माँ शारदे,और बड़े भाई पं. अभिलाष तिवारी है। इनकी विशेषज्ञता-प्रेरणास्पद वक्ता,युवा कवि,सूत्रधार और हास्य अभिनय में है। बात की जाए रुचि की तो,कविता,लेख,पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ना, प्रेरणादायी व्याख्यान देना,कवि सम्मेलन में शामिल करना,और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर ध्यान देना है।

matruadmin

Next Post

महबूब

Sat Apr 20 , 2019
महबूब मेरा छेड़े दिल के तार रंगों से तूं खेले करे सोंलह श्रृंगार रोते को हंसाए तूं अंधकारों को चीर सुबह का प्रकाश लाए तूं, तूं ही नदियों में सुर ताल छेड़े,समुद्र में तबला बजाए तूं गुरुद्वारों से निकले वीणा की वानी मंदिरों में घंटियाँ बजवाए तूं लहरों से उठती […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।