रंगोत्सव ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्पन्न कवियों को सतरंगी सम्मान से नवाजा गया।

photo 302 23-20-48

साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा होली के पर्व पर रंगोत्सव ऑनलाइन कवि सम्मेलन 15 मार्च से 21 मार्च 2019 के बीच आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम के संयोजक आशीष कुमार पाण्डेेय जिद्दी जी थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार आदेश कुमार पंकज जी,मनोज कुमार सांवरिया मनु जी,राजवीर मंत्र जी, शिवकुमार लिल्हारे ‘अमन’ जी,अनिता झा जी ,सन्तोष प्रजापति माधव जी,नवीन कुमार भट्ट नीर जी,दीप्ति शर्मा जी,राम ममगाँई पंकज जी,अनिता मंदिलवार सपना जी,पूनम झा जी,भारती वर्मा बौड़ाई जी,गीता गुप्ता मन जी,रिखब चंद राँका कल्पेश जी,आनंद बल्लभ जी,सुमिता मूंधड़ा जी,अनिता शाह जी,प्रमोद कुमार वर्मा साधक जी ने अपनी रंगमयी प्रस्तुति देकर बेहतरीन ध्वनि से सभी के दिल को जीत लिये।इस कार्यक्रम को एतिहासिक बनाये,साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा इस कार्यक्रम के सभी प्रस्तुति साहित्यकारों को *सतरंगी* सम्मान से नवाजा गया।कार्यक्रम संयोजक आशीष कुमार पाण्डेय जिद्दी जी द्वारा समस्त रचना धर्मियों को सम्मान देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये साहर्ष आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई।

matruadmin

Next Post

अपने मे ही खुश रहे

Sun Mar 31 , 2019
अपने आप मे खुश रहे।  दूसरो को भी खुशी दे। मूल मंत्र है जीवन का खुद जिये और को भी जीने दे।। न चादर बड़ी कीजिये, न ख्वाहिशें दफन कीजिये। चार दिन की ज़िन्दगी है । बस चैन से बसर कीजिये…।। न परेशान किसी को कीजिये । न हैरान किसी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।