साहित्य संगम संस्थान में धूमधाम से मनाया गया परिचय सम्मेलन

IMG_20190120_164837
*डॉ मीना भट्ट पूर्व जिला न्यायाधीशा वर्तमान अध्यक्षा लोकायुक्त जबलपुर के परिचय को साहित्यकारों के मध्य मिला आदर्श परिचय का खिताब*  
*रचनाकारों की आत्मकथा जीवन जीने की कला सिखाती है:-पुरोहित*
भवानीमंडी |
साहित्य संगम संस्थान दिल्ली( राष्ट्रीय पंजीकृत संस्थान )में आत्मकथा साहित्य के संवर्धनार्थ परिचय सम्मेलन का आयोजन किया । इस परिचय सम्मेलन में पचास से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया और करीब उन्तालीस साहित्यकारों का गौरवशाली परिचय मंच पर पोस्ट किया गया । मंच पर दिन भर गहमा-गहमी बनी रही । कुछ आत्मकथाएँ तो इतनी प्रेरक और आदर्श थीं कि जिन्हें पढ़कर तमाम लोग साहित्यसेवा के लिए सत्प्रेरित हो उठे । परिचय सम्मेलन में आ०भावना दीक्षित एवं आ०रिखबचंद राँका कल्पेश जी का योगदान अविस्मरणीय रहा ।  आ. श्री शैलेन्द्र खरे सोम जी,श्री नवीन कुमार भट्ट नीर जी, आद.श्री आशीष पाण्डेय जिद्दी जी, आद.श्री भगवान पाटीदार”जय”जी, आद.श्रीमती सरिता श्रीवास्तव जी, आद.श्रीमती डाँ नीलिमा तिग्गा. (नीलाम्बरी) जी, आ. कुमुद श्रीवास्तव वर्मा जी,आद.श्री राजन लिब्रा ‘राज’ जी, आद.श्रीअभिषेक औदीच्य जी, आद.श्रीमती अनिता मंदिलवार सपना जी, आद०चन्द्र पाल सिंह “चन्द्र” जी, आद.श्री अजय सिंह मंडलोई “उदय” जी, आद.श्री  सांवर अग्रवाल रासीवसिया जी असम, .आद. श्रीमती मीना भट्ट जी , आद. श्री एस.के. कपूर श्रीहंस जी, आद. श्री शिवकुमार लिल्हारे ‘अमन’ जी, आद. श्रीमती भावना शिवहरे जी, डाँ भावना दीक्षित, आद. श्री कैलाश मंडलोई “कदंब” जी, आद.श्री छगन लाल गर्ग”विज्ञ”जी, आद.श्री राज वीर सिंह जी, आद. लता खरे जी, आद. गुणवती गुप्ता “गार्गी” जी, आद. श्री राजेश कुमार तिवारी रामू जी, आद. श्री सुनील कुमार अवधिया “मुक्तानिल जी”, आद.श्री  रामावतार ‘निश्छल’ जी, आद. श्री रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ जी, आद. डाँ अरूण कुमार श्रीवास्तव अर्णव जी, आद. तोता राम चौहान जी, आद. आरती डोंगरे जी, आद. रवि रश्मि ‘अनुभूति’ जी, आद. मनोज कुमार सामरिया ‘मनु’ जी, आद. तेजराम नायक जी, आद. शकुन्तला अग्रवाल “शकुन”जी, आद. शिवकुमारी शिवहरे जी, आद. श्री मती सरोज सिंह ठाकुर जी, आद. श्री विनोद कुमार “हँसौड़ा” जी ने अपना परिचय आत्मकथा के रूप में सचित्र प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज वीर सिंह ने किया । राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने कहा कि रचनाकार की आत्मकथा दूसरों के लिए प्रेणादायी होती है। हमें ऐसे आयोजनों से एक दूसरे के व्यक्तित्व व कृतित्व का परिचय हो जाता है।

matruadmin

Next Post

यूँ तो सब अपने यहां थे कोई बेगाना नहीं

Tue Mar 19 , 2019
यूँ तो सब अपने यहां थे कोई बेगाना नहीं दौर-ए-गर्दिश में किसी ने मुझको पहचाना नहीं ============================ थी खबर हमको बहुत दुश्वारियां हैं राहों में लाख समझाया मगर दिल ने कहा माना नहीं ============================ सुन रहे हो जिसको इतनी गौर से तुम बैठकर वो हकीकत-ए-ज़िंदगी है कोई अफसाना नहीं ============================ […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।