पाक तेरी नपाक करतुत

ankit jain

पाक तेरी नपाक करतुत पर देश कर रहा है धिक्कार
बच कर रहना जाग ना जाये युवा शक्ति का संग्राम
खून दिया जिनने देश की खातिर आपना छोड़ कर घर बार
हमभी बदला लेगे तुमसे ईतना तेज महा विकराल
ढुंढे नहीं मिलेगे कतरे ढूंढ लेना सारा पाक तमाम

भूल गये तुम महाराणा ने छक्के कितनो  के छुड़ा दिये
झांसी वाली रानी ने धड़ जमीन रख गिना दिए
उन अंग्रेजों ने भी ईक दिन आपना घुटना टेका था
पाक तुझे भी सबक मिलेगा बस चिल्लाते रह जाओगे
नतमस्तक हो भारत मां के चरणों वन्दे मातरम गाओगे

जरा तुमने सोचा होता ईक बच्चे से पापा का प्यार
जरा तुमने सोचा होता ईक  बेटे पर मां का दुलार
जरा तुमने सोचा होता उस विधवा का शृंगार
तुम से क्या उम्मीद हम करे दया धर्म का नाम नहीं
दिल तो है पर दिल ही नहीं इन्सा है इन्सान नहीं

तुम पीठ पीछे बार करके कायरता दिखलाते हो
डरते हो और छुपते हो  वीरो से घबराते हो
अब पीठ पर नहीं सीने पर गोली दांगी जायेगी
भूकम्प भी होगी आंधी भी होगी जब जोश दिलो में आयेगा
पाकिस्तान की गलियों में भी धव्ज भारत का लहरायेगा

नाम-अंकित जैन
साहित्यिक उपनाम-विरागांकित
जन्म स्थान -पथरिया
वर्तमान पता- पथरिया जिला दमोह
राज्य-मध्यप्रदेश
शहर-पथरिया
शिक्षा- बी. ए.(अध्ययनरत)
विधा -गीत/कविता/लेख
अन्य उपलब्धियाँ- संगीत में गाना और बजाना दोनों में ही समाज के चहेता
लेखन का उद्देश्य- मात्र भाषा हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का प्रयास करना 

matruadmin

Next Post

हौसला अभी बाकी है

Sat Feb 16 , 2019
हिमालय सा हौसला गंगा सी पवित्रता है भारत के बच्चे-बच्चे के जहन में भारत माता है। ये दर्द नहीं चिंगारी है गुजर रहा एक-एक पल हर हिन्दुस्तानी पर भारी है नम आंखे को यकी है आने वाला तूफान अभी बाकी है। नजर टिकती नही हर जुबा खामोश है दिल को […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।