चुनावी झमेला..

jaswant
दारू लेके आया बन्दे , वोट लेके जायेगा ।
दो दिन की हाथाजोड़ी , फिर वही झमेला ।।
वो नही रहे नेता ,
जो देश का विकास कराते थे ।
अब तो सारे नेता ,
अपने घरबार बनाते है ।।
डर गयी है जनता सारी ,
और निर्भय हुए नेता ,
दो दिन हाथा जोड़ी , फिर वही झमेला ।।।
इन टूटी सड़को पर नेताजी ,
खूब दौड़ लगा रहे ।
जो कभी नहीं मिले थे ,
आज वो भी गले लगा रहे ।।
हाथाजोड़ी से न माने जनता ,
तो वो पैरों में घिरेला ,
दो दिन की हाथा जोड़ी , फिर वही झमेला ।।।
वो पढ़े-लिखे घूम रहे ,
नहीं मिला रोजगार जिनको ।
ये चाल है नेता जी की ,
हमने वोट दिये थे जिनको ।।
कागजों  में नोकरी देंगे ,
और सब बेरोजगार घूमेला ,
दो दिन की हाथा जोड़ी , फिर वही झमेला ।।।
इस चुनावी माहौल में ,
राजा रहना दो दिन का ।
क्यों व्यर्थ गवाया वोट ,
वोट है भविष्य भारत का ।।
वोट देंगे सोच के तो ,
देश सुधर जायेगा ,
दो दिन की हाथाजोड़ी , फिर वही झमेला ।।।
यहाँ लड़ रहे भाई ,
इन वोट के चक्कर में ।
यहाँ बोतले खुल रही ,
देखो चुनावी समर में ।।
रिश्ते लग रहे दांव पे ,
कर देंगे अकेला ,
दो दिन की हाथाजोड़ी , फिर वही झमेला ।।।
ये बहुरूपिये बन्दे ,
ये दिन रात घूमेंगे ।
बहला-फुसला के हमको ,
फिर ये वोट लूटेंगे ।।
बदल लेंगे रंग नेता ,
ये गिरगिट का चेला ,
दो दिन की हाथाजोड़ी ,फिर वही झमेला ।।।
तूने वोट दिया बन्दे ,
दारू और दौलत से ।
इस दारू को तू छोड ,
ये तो बुरी आफत है ।।
रात भर में पलटी होगी ,
बिक रही है जनता ,
दो दिन की हाथाजोड़ी , फिर वही झमेला ।।।
इस वोट पर अधिकार ,
वोट बिन नेता नहीं आता ।
जनता की ताकत वोट ,
वोट बिन कुर्सी नहीं पाता ।।
कहे “जसवंत” जनता से ,
राजनीतिक झमेला ,
दो दिन की हाथाजोड़ी , फिर वहीं झमेला ।।।
दारू लेके आया बन्दे , वोट लेके जायेगा ।
दो दिन की हाथाजोड़ी , फिर वही झमेला ।।

नाम – जसवंत लाल बोलीवाल ( खटीक )

पिताजी का नाम – श्री लालूराम जी खटीक ( व.अ.)

माता जी का नाम – श्रीमती मांगी देवी

धर्मपत्नी – पूजा कुमारी खटीक ( अध्यापिका )

शिक्षा – B.tech in Computer Science

व्यवसाय – मातेश्वरी किराणा स्टोर , रतना का गुड़ा

राजसमन्द ( राज .)

matruadmin

Next Post

आज के युवा

Thu Dec 6 , 2018
रवि एक बहुत ही समझदार व्यक्ति है और 40 वर्ष की उम्र के इस पड़ाव पर काफी परिपक्व भी नजर आता है।एक बहुत ही व्यस्त सड़क पर अपनी धुन में रवि अपनी मंजिल की तरफ बढ़ा जा रहा था हमेशा की तरह उसकी कार की स्पीड वही 60-70 के बीच […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।