
ज़िंदगी अब इक तंज़ बन के रह गई
बिन तेरे दुनिया रंज बन के रह गई
नाख़ुदा कौनसी स्याही से मानेगा
अश्कों का रंग भी अब सुर्ख़ हो गया
बिखर गया हूँ कुछ इस तरह से कि
इक टुकड़ा फलक पे दुसरा ज़मीं-दोज़ हो गया
रह रह के देखता हूँ मुड़ के पीछे
बवंडर लूट के मुझे ख़ामोश हो गया
#डॉ. रूपेश जैन ‘राहत’

