हरीश रावत की नियुक्ति से मजबूत होगी कांग्रेस:श्रीगोपाल नारसन

gopal narsan

रुड़की ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव,पार्टी का आसाम राज्य प्रभारी व कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाये जाने से कांग्रेस मे न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती आएगी अपितु उत्तराखण्ड मे भी कांग्रेस को पहले से कही अधिक मजबूती मिलेगी।उन्होंने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस समय देश भाजपा सरकारो की अकर्मनियता के कारण विभिन्न समस्याओ से जूझ रहा है जिनमे आसमान छूती महंगाई,कर्ज के कारण आत्महत्या करते किसान,बदहाल व्यापारी,बेरोजगारी का मारा युवा और अत्याचार की शिकार नारी शक्ति से सभी लोग आहत है और उनका केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि हरीश रावत के कांग्रेस के केंद्रीय संगठन मे जाने से अब उत्तराखण्ड की ओर से भी ज्वलन्त मुद्दे केंद्रीय स्तर पर उठाये जा सकेंगे और कांग्रेस को जमीनी स्तर से मजबूत करने मे मदद मिलेगी।नारसन ने हरीश रावत की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि सन 2019 मे कांग्रेस गठबंधन की सरकार लाने मे हरीश रावत की भी अहम भूमिका हो सकती है।

matruadmin

Next Post

नाराज़ हैं मेहरबाँ मेरे

Wed Jul 18 , 2018
नाराज़ हैं मेहरबाँ मेरे अब आ भी जाओ कि अंजुमन को तेरी दरक़ार है ढूँढता रहा न मिला कोई तेरे जैसा कि महफ़िल तेरे बिना बेक़ार है तेरा लिहाज़ तेरी जुस्तजू तेरी आवाज़ में सुकूँ है कि तू इक अज़ीम फ़नकार है इब्तिदा होती नहीं बज़्म तेरी राह में निग़ाहें […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।