लहरा लो तुम आज तिरंगा, बहे  मुक्त ज्यों पावन गंगा। माँ ने पूत बहनों ने भाई, वधूओं ने  सिन्दूर चढ़ाई। मिला तब  राष्ट्र प्रतीक यह प्यारा पुण्य पर्व है आज हमारा…। शत्रु ना बुरा नजर कर पाए, चाहे  महाभारत  हो जाए l सवा अरब हम रक्षक इसके, रंग ना तनिक […]

भरोसा माध्यम है मौन रिश्तों की अभिव्यक्ति का, आधार है भरोसा मानव सम्बन्धों का। जब जुड़ता है भरोसा तो, रिश्तों को मिलते हैं नए सुदृढ़ आयाम, लाता है जीवन में खुशियों का संसार, महकती है आशाओं की बगियाँ। मगर जब  कभी गिरती है भरोसे की दीवारें, ढह जाता है सपनों […]

ज्ञान नहीं था जिन्हें किताबों का, न था जिन्हें सदी का पता वो मुझे मुकाम तक पहुंचा गए, ऐसे थे मेरे पिता। संस्कारों की पोटली थी, गृहस्थ जीवन की सीख दी दुनियादारी से जूझना सिखा गए, ऐसे थे मेरे पिता। अपनों के बीच अर्जुन बनो, त्याग के समय देवी बनो […]

  जैसे सुख को काटा तूने, दुःख भी तू हीं काटेगा। औरों की तरह ही ईश्वर, तेरी भी खुशियां बाँटेगा॥ तेरे सब्र की परख भी होगी, पाँव तेरा दुःख चाटेगा। और समय का मरहम लेकर, ज़ख्म तेरा सब पाटेगा॥ आज नहीं तो कल या परसों, या फिर नरसों-बरसों बाद। तेरे  […]

एक उम्मीद है, कि उसका होना हैl उससे मिलकर बस खुद को खो देना हैll वो एक गुड़िया है, एक खिलौना हैl जो ना मिले तो, बिन आँसू के रोना हैll वो एक झील है, मीठे रस से भरीl मैं एक प्यास हूं, खुद को डुबोना हैll क्योंकि वो मरहम […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।