Read Time3 Minute, 2 Second
कर्म सदा अच्छे करो
सबका आशीष तुम पाओगे,
दिल में सबके राज करोगे
और-सबके बन जाओगे।
पावन कर्मों से हम सब
सबके प्रिय बन जाते हैं,
जब कभी हम न हों तो
फिर,सबको याद आते हैं।
भूखे को भोजन करवाना
प्यासे को पिलाना पानी,
चेहरे पर मुस्कान रखना
और मीठी रखना वाणी।
गुरुजनों का आदर करना
माता-पिता की सेवा,
इनके आशीषों से बढ़कर
नहीं है कोई भी मेवा।
जरूरतमन्द का साथ देना
अपना हाथ बढ़ाकर,
उसके दर्द पर मरहम लगाना
स्नेह से सहलाकर।
कर्मों की महानता से
इन्सान महान बनता है,
अपने सद-आचरण से
वो प्रभु का वरदान बनता है…।
इन्सान-प्रभु का
वरदान बनता है …॥
#अनुभा मुंजारे’अनुपमा’
परिचय : अनुभा मुंजारे बिना किसी लेखन प्रशिक्षण के लम्बे समय से साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। आपका साहित्यिक उपनाम ‘अनुपमा’,जन्म तारीख २० नवम्बर १९६६ और जन्म स्थान सीहोर(मध्यप्रदेश)है।
शिक्षा में एमए(अर्थशास्त्र)तथा बीएड करने के बाद अभिरुचि साहित्य सृजन, संगीत,समाजसेवा और धार्मिक में बढ़ी ,तो ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की सैर करना भी काफी पसंद है। महादेव को इष्टदेव मानकर ही आप राजनीति भी करती हैं। आपका निवास मध्यप्रदेश के बालाघाट में डॉ.राममनोहर लोहिया चौक है। समझदारी की उम्र से साहित्य सृजन का शौक रखने वाली अनुभा जी को संगीत से भी गहरा लगाव है। बालाघाट नगर पालिका परिषद् की पहली निर्वाचित महिला अध्यक्ष रह(दस वर्ष तक) चुकी हैं तो इनके पति बालाघाट जिले के प्रतिष्ठित राजनेता के रुप में तीन बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं। शाला तथा महाविद्यालय में अनेक साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर विजेता बनी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए नगर विकास के अच्छे कार्य कराने पर राज्य शासन से पुरस्कार के रूप में विदेश यात्रा के लिए चयनित हुई थीं। अभी तक २०० से ज्यादा रचनाओं का सृजन किया है,जिनमें से ५० रचनाओं का प्रकाशन विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में हो चुका है। लेखन की किसी भी विधा का ज्ञान नहीं होने पर आप मन के भावों को शब्दों का स्वरुप देने का प्रयास करती हैं।
Post Views:
1,012
Thu Jan 25 , 2018
गर्मी दस्तक दे रही,निकट ठंड का अंत, शुक्ल पंचमी माघ की,लाती मधुर बसंत। मनमोहक अनुपम छटा,कोयल की आवाज़, ऋतु वसंत का आगमन,अब भौंरों का साज़। पीली सरसों लुभाती,मन में भरती उमंग, मन मयूरा नाच उठा,अब ऋतुराज के संग। दुल्हन-सी सज गई महि,लगा निखरने रूप, देह को भी भाने लगी,यही सुनहरी […]