श्री ‘जोशीला’ सहित 8 साहित्यकार सम्मानित

0 0
Read Time2 Minute, 50 Second

जनपदीय बोलियों को भी मान मिले- पद्मश्री ‘जोशीला’

हिंदी की उन्नति से होगी राष्ट्र की उन्नति- सुश्री ठाकुर

इन्दौर। ‘जनपदीय बोलियों के साथ हिंदी मज़बूत होगी, संत सिंगाजी की बोली निमाड़ी को उपेक्षित कर दिया गया है, इसलिए जनपदीय बोलियों को भी मान मिले।’ यह बात पद्मश्री जगदीश ‘जोशीला’ ने सम्मान समारोह में कही।
शनिवार को मातृभाषा उन्नयन संस्थान, सीईपीआरडी व इंदौर लेखिका संघ द्वारा प्रेस क्लब में साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में निमाड़ गौरव, वर्ष 2025 में पद्मश्री जगदीश ‘जोशीला’ का अभिनंदन व प्रो. सरोज कुमार जी को जीवन गौरव सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक उषा ठाकुर, डॉ. अनिल भंडारी, राजेश राठी का विशिष्ट आतिथ्य रहा।
अतिथि स्वागत एस. एन. गोयल, शिखा जैन, भरत डूंगरवाल आदि ने किया।
आयोजन में स्वागत उद्बोधन मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने दिया व संचालन डॉ. अखिलेश राव ने किया।
आयोजन में डॉ. पद्मा सिंह, डॉ. सुनीता फ़ड़नीस व मुन्नी देवी गर्ग को साहित्य रत्न सम्मान व सत्यनारायण मंगल, मणिमाला शर्मा व नितेश गुप्ता को हिन्दी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही, लघु फ़िल्म हिंदी व गणगौर का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि ‘बाल्यकाल से ही हिंदी से जुड़ाव रहा है और हिंदी को जनभाषा के रूप में सभी को अपनाना चाहिए। हिंदी की उन्नति से राष्ट्र की उन्नति होगी।’

आयोजन में अरविंद तिवारी, संजय त्रिपाठी, कीर्ति मेहता, पारस बिरला, सत्यनारायण मङ्गल, डॉ. दिलीप वाघेला, आकाश पाठक, संध्या रॉय चौधरी, ओ.पी. जोशी, सुषमा व्यास ‘राजनिधि’, दिनेश पाठक, श्यामसिंह, मॉर्टिन पिंटो, सुरेखा सिसौदिया, ऋषिना नातू सहित सैंकड़ों साहित्यकार शामिल हुए।

matruadmin

Next Post

डॉ. मालती बसंत और डॉ. आबिद अम्बर हुई सम्मानित

Sun Jun 22 , 2025
‘अनहद अहद’ का आयोजन सम्पन्न परकाया प्रवेश जैसा है बाल साहित्य का लेखन- डॉ. द्विवेदी बाल मन के कुशल चितेरे रहे अहद प्रकाश- डॉ. बलवटे बाल सुलभ मन के धनी अहद जी- कान्ता रॉय भोपाल। शहर के सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार एवं बाल साहित्यकार अहद प्रकाश की स्मृति में मातृभाषा उन्नयन संस्थान […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।