शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 25 शिक्षक हुए सम्मानित

0 0
Read Time2 Minute, 24 Second

विचार प्रवाह ने किया आयोजन

इंदौर। विचार प्रवाह साहित्य मंच द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 25 मनीषियों को सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब सभागृह में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर परितोष अवस्थी थे। अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की राजनीति शास्त्र की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर ममता चंद्रशेखर ने की। संस्था अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत डॉ दीपा मनीष व्यास, डॉ ज्योति सिंह आदि ने किया सरस्वती वंदना वाणी जोशी ने प्रस्तुत की । अतिथियों को स्मृति चिन्ह देवेंद्र सिंह सिसोदिया और राधिका मंडलोई ने प्रदान किए। संचालन डॉक्टर प्रणव श्रोत्रिय ने किया। आभार माधुरी व्यास ने माना।

इस मौके पर अपने उद्बोधन में डॉक्टर ममता चंद्रशेखर ने कहा कि साहित्य और शिक्षा दोनों का मुख्य ध्येय मनुष्यता का निर्माण करना है।

डाॅ. परितोष अवस्थी ने शिक्षक और विद्यार्थी के बीच के सकारात्मक रिश्ते पर प्रकाश डाला और कहा कि किसी भी इंसान के व्यक्तित्व निर्माण में अच्छे शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मंच की संस्थापक अध्यक्ष सुषमा दुबे ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शिक्षा और साहित्य जगत के अनेक प्रमुख लोगों की मौजूदगी थी।

matruadmin

Next Post

अब शाह की शह पर मध्य प्रदेश भाजपा

Tue Sep 5 , 2023
डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो गई। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल फूँक दिया, शंखनाद हो गया 230 विधानसभा सीट पर चुनावी प्रबंधन का। कहीं टिकट, कहीं सर्वे, कहीं रूठे सजन मनाने की तैयारी, कहीं निरंकुशों पर अंकुश, कहीं गुटबाज़ी तो कहीं […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।