
इन्दौर । हिन्दी प्रसार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा शनिवार को लेखिका यशोधरा भटनागर के लघुकथा संग्रह ‘खिड़की’ पर चर्चा का आयोजन स्थानीय श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति में डेढ़ बजे किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे रहेंगे।
पुस्तक चर्चाकार के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार ज्योति जैन उपस्थित रहेंगे व कार्यक्रम का संचालन अंशुल व्यास करेंगे। पुस्तक संस्मय प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित हुई है।

संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन ने बताया कि ‘लघुकथाएं समाज को जागरूक करने में महनीय भूमिका निभाती है इस कारण पुस्तक चर्चा का उद्देश्य हिन्दी का प्रसार है, इस बहाने पाठकों तक नई पुस्तकों की जानकारी पहुँचती है।’
लेखिका यशोधरा भटनागर ने कहा कि ‘उनकी पुस्तक में समाज जागरण, प्रकृति की लघुकथाओं का संग्रह है।’
पुस्तक चर्चा में शहर के सुधि साहित्यिकजनों सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे।