श्री अष्ठाना और श्रीमती अग्निहोत्री हिन्दी गौरव अलंकरण से होंगे विभूषित

0 0
Read Time4 Minute, 40 Second

हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह रविवार को

इंदौर। हिन्दी भाषा के विस्तार और विकास के लिए हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ का प्रतिष्ठा प्रसंग रविवार को राजेन्द्र माथुर सभागार, इन्दौर प्रेस क्लब में अपराह्न 4 बजे से हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक व विशिष्ट अतिथि इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी रहेंगे।
वर्ष 2022 के हिन्दी गौरव अलंकरण चयन समिति ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती कृष्णा अग्निहोत्री व तीन दशक से देवपुत्र के प्रधान सम्पादक श्री कृष्ण कुमार अष्ठाना को हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित किया जाने का निश्चय किया है।

हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में काव्य साधकों को काव्य गौरव अलंकरण भी प्रदान किया जायेगा, जिनमें जबलपुर से अमित जैन मौलिक, भोपाल से धर्मेन्द्र सोलंकी, इटावा से राम भदावर, ललितपुर से पंकज पण्डित एवं रीवा से अमित शुक्ला रहेंगे। इसी समारोह में अवि शर्मा को बाल साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा। समारोह का संचालन कवि अंशुल व्यास करेंगे।

श्रीमती अग्निहोत्री वर्षों से हिन्दी साहित्य जगत् में सेवा कर रही हैं, और अब तक आपके साहित्य पर शोध कर 200 से अधिक लोग पीएचडी कर चुके हैं। तथा लगभग 30 वर्षों से बाल साहित्य की अग्रणीय बाल पत्रिका देवपुत्र के माध्यम से जन सामान्य तक हिन्दी भाषा की पहुँच बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले तथा पत्रकारिता जगत् में बाल साहित्य को स्थान दिलाने में महनीय भूमिका निभाने वाले श्री कृष्ण कुमार अष्ठाना का साहित्यिक अवदान भी रेखांकित होता है।

ज्ञात हो कि संस्थान द्वारा वर्ष 2020 से आरम्भ हिन्दी गौरव अलंकरण में प्रतिवर्ष एक हिन्दी सेवी पत्रकारिता के क्षेत्र से व एक हिन्दी सेवी साहित्य लेखन क्षेत्र से चयनित किए जाते हैं। पूर्व में वर्ष 2020 में पद्मश्री अभय छजलानी एवं अज्ञेय के चौथा सप्तक में शामिल राजकुमार कुम्भज एवं वर्ष 2021 में कैलाश चंद्र पंत व डॉ. विकास दवे भी हिन्दी गौरव अलंकरण से विभूषित हो चुके हैं।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘संस्थान द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित सम्मान में हिन्दी गौरव अलंकरण अग्रणीय है, इस वर्ष 2022 में कृष्णा अग्निहोत्री जी व कृष्ण कुमार अष्ठाना जी इस अलंकरण से विभूषित होंगे, जो निःसंदेह हिन्दी के गौरव हैं, आप के अवदान को सदियों तक याद रखा जाएगा। संस्थान आपको सम्मानित कर स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहा है।’

इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, सपन जैन काकड़ीवाला सहित विघ्नेश् दवे, जलज व्यास आदि ने शुभकामनाएँ दीं।

matruadmin

Next Post

हिन्दी के गौरव का यज्ञ है समारोह- श्री सिलावट

Wed Mar 2 , 2022
हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न हिन्दी में हस्ताक्षर करना गर्व का कार्य- डॉ. वैदिक हिन्दी का गौरव यज्ञ है अलंकरण इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित आज हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक श्री कृष्णकुमार अष्ठाना एवं वरिष्ठ कथाकार व लेखिका डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री को मातृभाषा उन्नयन […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।