अरुणाचल की शेरदुक्पेन जनजाति प्रकृति प्रेमी : सावन

2 0
Read Time7 Minute, 26 Second

भव्य जीवन, सभ्य मनन, शेरदुक्पेन शील।
महायान शाखा शिखी, समरसता की झील।।

सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा आर्थिक दृष्टि से समृद्ध, सुंदर रंगरूप एवं चित्ताकर्षक शारीरिक गठनवाली शेरदुक्पेन जनजाति अरुणाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण जनजाति है। इनका कद मध्यम होता है। अरुणाचल का पश्चिमी कामेंग जिला इनके निवास क्षेत्र हैं । प॰ कामेंग जिले का रूपा, जिगांव और शेरगांव नामक तीन गांवों में ही मुख्य रूप से इनकी अधिकांश आबादी निवास करती है। कमिंग बारी के आसपास भी इनका निवास स्थान है। इस क्षेत्र की प्रमुख नदी कामेंग हैं जिसके नाम पर जिले का नामकरण किया गया है। बौद्ध धर्म की महायान शाखा में निष्ठा रखने वाली यह जनजाति शांतिप्रिय, शिष्ट, भद्र एवं दूसरों का आदर करनेवाली है। इस समुदाय के लोग विश्वासी और ईमानदार होते हैं। इनकी जनसंख्या लगभग चार हजार है। ऐसी मान्यता है कि इनके पूर्वज तिब्बत से आए थे। कहा जाता है कि तिब्बती राजा के तृतीय पुत्र इनके शासक थे। राजा की पत्नी असम की एक राजकुमारी थी। तिब्बती सम्राट के प्रथम और द्वितीय पुत्र क्रमशः ल्हासा और भूटान के शासक थे। इनका भूटान के साथ घनिष्ठ संबंध था। पुरुष लोग शरीर के ऊपरी भाग को ढकने के लिए सिल्क का बना हुआ ‘सापे’ पहनते हैं। यह ढाई गज लंबा और डेढ़ गज चौड़ा होता है। यह बिना आस्तीन का होता है और घुटने के ऊपर तक रहता है। ‘सापे’ के ऊपर पूरी आस्तीनवाला जैकेट भी डाला जाता है। जैकेट का गला गोलाकार होता है और यह आगे से खुला रहता है। जाड़े के दिनों में शरीर को गरम रखने के लिए जैकेट के ऊपर कोट भी पहना जाता है। पुरुष लंबे बाल नहीं रखते। सिर पर याक के बाल और खोपड़ी से बना हुआ टोप पहनते हैं। इस टोप का स्थानीय नाम ‘गर्दम’ है। शेरदुक्पेन समाज बौद्ध मतावलंबी है। ये लोग बौद्ध धर्म की महायान शाखा में विश्वास रखते हैं। बौद्ध धर्म के साथ इसमें स्थानीय लोक विश्वास एवं परंपरा भी जुड़ गयी है। भगवान बुद्ध को स्थानीय भाषा में ‘कोंचोजम’ कहा जाता है। भगवान बुद्ध अत्यंत दयालु, चमत्कारी, अति तेजस्वी ईश्वर के रूप में प्रतिष्ठित हैं। शेरदुक्पेन लोग अनेक देवी-देवताओं में विश्वास रखते हैं। इन लोगों का विश्वास है कि कुछ दुष्ट आत्माए होती हैं जो मनुष्य को हानि पहुंचा सकती हैं। इसी प्रकार कुछ अच्छी आत्माएं और देवी-देवता भी होते हैं जो मनुष्य की रक्षा करते हैं तथा सुख-समृद्धि देते हैं। इन लोगों की मान्यता है कि देवी-देवताओं की निष्ठापूर्वक आराधना करने से वे हम पर प्रसन्न रहते हैं तथा धन-धान्य से परिपूर्ण करते हैं। ‘गोम्बु छा दकपा’ ऐसे देवता हैं जो दुष्टात्माओं से मानव की रक्षा करते हैं। ‘गेपु नाम्से’ मनुष्य की कामना पूर्ण करने वाले देवता हैं। इसी प्रकार ग्रामदेवता, वनदेवता और स्वर्गदेवता की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इनका विश्वास है कि सूर्य की संख्या सात है और ये सभी एक साथ रहते हैं। इस समुदाय में पुजारियों को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। पुजारी वर्ग के लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ये लोगों का दिशा निर्देशन करते हैं, बुरी आत्माओं से उनकी रक्षा करते हैं, रोगी को आरोग्य करने के लिए ईश्वर एवं देवी-देवताओं से प्रार्थना करते हैं। बिना पुजारी के शेरदुक्पेन समाज का कोई संस्कार संपन्न नहीं हो सकता है। उन्हें लामा कहा जाता है। बौद्ध मठ को गोम्पा कहा जाता है जो शेरदुक्पेन लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र बिन्दु होता है। रूपा और शेरगांव दोनों गाँव में गोम्पा है जिसमें तिब्बती शैली में भगवान बुद्ध की अनेक मूर्तियाँ स्थापित हैं। रूपा ग्राम का गोम्पा क्षेत्र का सबसे बड़ा और सबसे पुराना गोम्पा है। प्रत्येक गोम्पा में लामा होते हैं जो गोम्पा की देखरेख और भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। गोम्पा और गांव में जाने के लिए एक मुख्यद्वार होता है जिसे ‘काकालिंग’ कहते हैं। यह वर्गाकार होता है जिसमें पत्थर से बनी दो समानान्तर दीवार होती है और छत लकड़ी अथवा बांस की बनी होती है। इसमें भगवान बुद्ध और अन्य बौद्ध दिव्य आत्माओं के चित्र होते हैं। रूपा और शेरगांव के मठों में भी काकालिंग बना हुआ है।

गोम्पा से गोम्पा रमे, लामा मंत्र जाप ।
काकलींग को पार कर, कोंचोजम सुख आप।। – ‘सावन’

थोंग्डोक, थोंगो, थोंग्ची, ख्रीमें, मुसोबी, वांग्जा, मिगेजी, मोनोजी, सींचाजी, मिजीजी, डिंग्ला इत्यादि शेरदुक्पेन की उप जनजातियां हैं तथा जिडिंग खो, डिनिक खो, डोब्लो खो इत्यादि यहां की नदियां हैं।

रूपा के प्रतिष्ठित शिक्षक वांग्चू जी एवं आपकी माताजी ने बताया कि शेरदुक्पेन समुदाय के पर्व-त्योहार कृषि पर आधारित हैं। ये लोग कई त्योहार मनाते हैं जिनमें ‘लोसर’ और ‘छेकर’ सबसे महत्वपूर्ण है। इस जनजाति के लोगों का जीवन भव्य एवं सभ्य है।

खिकसबा,छेकर, लोसर, गुणी शेरदुक्पेन।
सप्त निशा की पूर्णिमा, बरसे रस दिन रैन।।

  • सुनील चौरसिया ‘सावन’
    स्नातकोत्तर शिक्षक, हिन्दी
    केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली अरुणाचल प्रदेश।

matruadmin

Next Post

युवा लेखक व चित्रकार नव कांत द्वारा रचित काव्य संग्रह पुस्तक " क़लम हूँ मैं " के पुस्तक का हुआ विमोचन ।

Thu Apr 1 , 2021
✒️ लेखक नव कांत की पुस्तक “क़लम हूँ मैं ” ने सुर्खियाँ बटोरी। ✒युवा लेखक व चित्रकार नव कांत द्वारा रचित काव्य संग्रह ” क़लम हूँ मैं ” समाज के रु-ब-रु आ चुकी है। “क़लम हूँ मैं ” पुस्तक का विमोचन समारोह में ओपी जिन्दल मॉडर्न स्कूल, हिसार के प्रिंसिपल […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।