शुद्धिकरण / Senetization और हमारी संस्कृति

0 0
Read Time6 Minute, 44 Second

सेनेटाइजेशन 2020 में हमारे लिए नया शब्द नही रहा। लगभग बच्चे बच्चे के होठों पर यह शब्द आ चुका था। तो क्या सेनेटाइजेशन को लेकर हम पहले जागरूक नही थे ?

नही। यह सोचना बिल्कुल भी गलत होगा। क्योंकि शुद्धिकरण का विचार हमारे सन्तों व पूर्वजों का सदैव से रहा। बच्चे के मुंडन संस्कार में उनके केश कटने के बाद हल्दी लगाना भी एक तरह का शुद्धिकरण ही है, जिससे शिशु के मस्तिष्क की नई त्वचा में किसी तरह का कोई संक्रमण ना हो, साथ ही कही भूल वश यदि कटा भी हो तो हल्दी से दर्द में राहत मिलेगी। इसी प्रकार विवाह पूर्व नव युगल को 5 बार हल्दी लगाने का संस्कार भी इसी विधि को इंगित करता है, दैनिक स्नान व हल्दी से त्वचा के समस्त रोग व कीटाणु समाप्त होते ही है साथ ही नवयुगल को किसी संक्रमण का खतरा नही रहता।

प्राचीन काल में जब भी किसी राजा का राज्याभिषेक होता था, उसे एक दिन पूर्व अनेक तरह की औषधियों से लेप आदि से स्नान करवाया जाता, विभिन्न नदियों के पवित्र जल का उपयोग होता। इस संस्कार को शुद्धिकरण से जोड़कर ही देख सकते है। आज भी ग्रामीण भारत मे गांव के लोग एक दूसरे से कुछ दूरी पर घर बनाते है, उनका यह विचार प्राचीन भारत के संक्रमण को रोकने के विचार की ही देन है ताकि यदि एक व्यक्ति किसी रोग से संक्रमित भी होता है तो केवल उसके परिवार को ही देखरेख व चिकित्सा की आवश्यकता रहे।

नदियों में सिक्के डालने का चलन भी शुद्धिकरण की ही देन है, प्राचीन भारत मे राजाओं के द्वारा तांबे के सिक्के प्रचलन में थे, भारत सदैव से विज्ञान का ज्ञाता रहा, तभी से सिक्कों को नदी में प्रवाहित करके उनका आशीर्वाद लेने का विचार बना, क्योंकि तांबा जल को शुद्ध करता है, दुर्भाग्य से आज लोहे के सिक्के चलन में है, परन्तु सिक्के नदी में डालने का विचार वही बना हुआ है, इस हेतु से कोई तांबे का पात्र लेकर उसे नदी में प्रवाहित करना उचित रहेगा।

सेनेटाइजर के वैकल्पिक साधन के रूप में उस समय औषधीय गुण वाले गौमूत्र का उपयोग प्रचलन में था। स्नान, यज्ञ, हवन, संस्कार, पूजन आदि में गौ मूत्र का उपयोग शुद्धिकरण के लिए किया जाता था। शुद्धिकरण की ही रीति अनुसार यज्ञ में बैठने वाले जोड़े को नए अंग वस्त्र पहनने होते थे, क्योंकि अधिक समय तक चलने आप यज्ञ के कारण यह व्यवस्था बनाई गई थी , जिससे उन्हें किसी भी तरह के
संक्रमण से बचाया जा सके।

जन्म हो या अंतिम संस्कार। दोनों ही परिस्थिति में शुद्धिकरण व दूरी का विशेष ध्यान रखा जाता, नवजात शिशु को अलग रखा जाता, उसके संपर्क में आने से पहले स्नान को आवश्यक बनाया गया। इन दिनों में भी निषेध का उसी प्रकार पालन किया जाता था जैसे मृत परिवार में अंतर इतना था यह शिशु से मिलने से पहले आपको शुद्ध होना पड़ता था और वहां मृत परिवार में जाने के बाद।

किसी घर में मृत्यु हो जाने पर भी जो 13 दिवस का निषेध माना जाता है जिसे आम भाषा मे सूतक कहते है, यह भी भारत की प्राचीन व्यवस्था के शुद्धिकरण का ही स्वरूप था। समाज को रोगी व उसके परिवार के संपर्क से दूर रखने हेतु इस व्यवस्था को आरंभ किया गया। अब तो वैज्ञानिक भी मानते है कि 13 से 14 दिवस में समस्त तरह के कीटाणुओं का अंत हो जाता है। महामारियों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए इसे एक नियम बना लिया गया।

प्रायः घरों में गाय के गोबर से लेपन के पीछे भी घर के दूषित कीटाणुओं का अंत का ही विचार रहा। यज्ञ शाला को आम के पत्तों से सजाना, घर मे तुलसी का पौधा लगाना, पीपल के व्रक्ष को देवता समान पूजना, गाय को रोटी, मछली को दाना, कौवों को श्राद्ध में भोजन कराना आदि ऐसी कई मान्यताएं है जिनके कारण प्रकृति व मनुष्य में एक सामंजस्य बना हुआ रहा।

जब यह सामंजस्य टूटा, मनुष्य ने अकारण ही पशुओं व प्रकृति का शोषण आरंभ किया, तब प्रकति ने अपना रौद्र रूप आरंभ किया। कोरोना महामारी हो या अन्य कोई आपदा प्रकृति के साथ होने वाले खिलवाड़ ही इसका मुख्य कारण रहा। हमें यह समझना होगा कि हम प्रकृति का रक्षण ही कर सकते है उसे बना नही सकते और जिसे हम बना नही सकते उसे समाप्त करने का हमें कोई अधिकार नही।

कोरोना संक्रमण के पुनः फैलते खतरे को देखते हुए हमें पुनः अपनी जड़ों पर लौटना होगा, हमारे अपने संस्कारों पर लौटना होगा, संस्कृति के मापदंडों पर लौटना होगा, केवल तभी यह प्रकृति हमे क्षमा करने वाली है, प्रकृति के विपरीत जाकर मानव कभी निर्भीक नही रह सकता, किसी न किसी विनाश की आहट उसे सदैव सुनाई देती रहेगी।

मंगलेश सोनी
युवा लेखक व स्वतंत्र टिप्पणीकार
मनावर(मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

भारत का नाम केवल भारत हो, गुलामी का प्रतीक इंडिया शब्द हटाएँ।

Wed Mar 17 , 2021
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत याचिका क्रमांक WPWIVIL/203/2015 में यह निराकरण चाहा गया था कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद ३२ के अंतर्गत संविधान में संशोधन कर ‘इण्डिया’ शब्द को हटाकर सिर्फ ‘भारत’ रखा जाए। याचिका की सुनवाई तीन सदस्यीय खण्डपीठ जिसमें माननीय मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े,न्यायमूर्ति ए. एस.बोपन्ना […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।