नारी को सम्मान दो

0 0
Read Time1 Minute, 34 Second

मान मिले सम्मान मिले,
नारी को उच्च स्थान मिले।
जितनी सेवा भक्ति वो करती।
उस से ज्यादा सम्मान मिले।
यही भावना हम भाते,
की उसको यथा स्थान मिले।।

कितना कुछ वो,
दिनरात करती है।
घर बाहर का भी
देखा करती है।
रिश्तेदारी आदि निभाती।
और फिरभी वो थकती नहीं।।

किये बिना आराम वो,
काम निरंतर करती है।
न कोई छुट्टी न ही वेतन,
कभी नहीं वो लेती है।
फिरभी निस्वार्थ भाव से,
ख्याल सब का रखती है।
ऐसी होती है महिलाएं,
जो प्यार सभी करती है।।

करती है जो कार्य वो,
कोई दूजा न कर सकता।
सब की सुनती,
सबको सहती।
फिर भी विचलित,
वो होती नहीं।
लगी रहती दिन भर वो,
अपने घर के कामो में।।

आओ सब संकल्प ले।
महिला दिवसके अवसर पर।
सदा ही देंगे उनको,
हम सब सम्मान अब।
क्योंकि वो है हम,
सबकी जो जननी है।
सहनशीलता की इस देवी को,
कुछ तो आज उपहार दे।
अपने मीठे वचनो
और मुस्कान से।
क्यों न हम
उसका सम्मान करे।।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओ को समर्पित मेरी ये कविता।
सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभ कामनाये।

जय जिनेन्द्र देव
संजय जैन,बीना (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

प्रेरक नारी

Sat Mar 13 , 2021
मैं अब अबला नादान नहीं हूं .. दबी हुई पहचान नहीं हूं .. रखती अंदर खु़द्दारी हूं। हां मैं उत्तर प्रदेश की नारी हूं। अपने आत्मबल से जीती हूं। शिक्षित समाज को रचती हूं । नए भारत को निर्मित करने निकली हूं। हां ,मैं उत्तर प्रदेश प्रेरक प्रदेश की नारी […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।