
प्रभु चुनते साधारण काया
संगम युग की अदभूत माया
साधारण तन पवित्र चाहिए
ईश्वर मे पूर्ण विश्वास चाहिए
समर्पित जो ईश्वर पर होते
ईश्वर के वे सदा प्यारे होते
परमात्मा जब परिवर्तन करता
साधारण तन मे प्रत्यक्षता करता
अगला युग सतयुग ही आना
शिव को अब धरा पर लाना
बदल जाएगी यह पावन बेला
पाप मिटेंगे होगा अब सवेरा।
आओ शिव को हम याद करे
अपने सदगुणों का आगाज़ करे।
#श्रीगोपाल नारसन

