
की अपना देश है महान।
जिसमें रहते सर्वधर्म इंसान।
विश्व में अलग ही है पहचान।
जिसे लोग कहते हिंदुस्तान।
ये देश है बहुत महान।।
जो नारी की लाज लूटते है।
नहीं उनको देते है सम्मान।
चाहे वो मुल्ला हो या महाराज।
नहीं है देश में इनका स्थान।
ये हिंदुस्तान छोड़ दे।।
जो रखते दिल में राम,
और रखते है इस्लाम।
और भड़कते है लोगो को।
और करते शांति यहां की भंग।
ऐसे लोगो के लिए भी,
नहीं है कोई स्थान।
ये सब है देश के गद्दार,
इन्हें करो देश से तुम बाहर।
ये हिंदुस्तान छोड़ दे।।
जो अपनी संस्कृति को जानेंगे।
उसे के अनुसार चलेंगे।
तभी बना पाएंगे फिर से,
इसे हम सोने की चिड़िया।
तभी फिर कह पाएंगे हम,
मेरा देश है बहुत महान।।
जिसे नही है इससे प्यार
वो हिंदुस्तान छोड़ दे ।
वो ये देश छोड़ दे।।
#संजय जैन
परिचय : संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं पर रहने वाले बीना (मध्यप्रदेश) के ही हैं। करीब 24 वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय हैं और इनकी रचनाएं बहुत सारे अखबारों-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती हैं।ये अपनी लेखनी का जौहर कई मंचों पर भी दिखा चुके हैं। इसी प्रतिभा से कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मुम्बई के नवभारत टाईम्स में ब्लॉग भी लिखते हैं। मास्टर ऑफ़ कॉमर्स की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले संजय जैन कॊ लेख,कविताएं और गीत आदि लिखने का बहुत शौक है,जबकि लिखने-पढ़ने के ज़रिए सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहते हैं।