देवेंद्रराज सुथार को दिल्ली में ‘हिन्दी सेवा सम्मान’

0 0
Read Time1 Minute, 57 Second

नई दिल्ली |

08 नवंबर शाम को भारत के प्रमुख हिन्दी समाचार एवं विचार वेब पोर्टल प्रभासाक्षी ने अपनी 18वीं वर्षगांठ पर उल्लेखनीय लेखन, हिन्दी सेवा, पत्रकारिता के लिए बागरा कस्बे के देवेंद्रराज सुथार को ‘हिन्दी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया। कांस्टीटूशनल क्लब नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात लेखक तरुण विजय, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा की शाजिया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता जदयू राजीव रंजन एवं प्रभासाक्षी के प्रमुख संपादक नीरज कुमार दूबे ने देवेंद्रराज सुथार को प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि सुथार पिछले कई सालों से राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदत्त करते हुए हिन्दी की उल्लेखनीय सेवाएं कर रहे हैं। एम.ए हिंदी साहित्य के अध्येता सुथार के लेख नियमित रूप से देश के कई अखबारों में प्रकाशित हो रहे हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय हिन्दी लेखन एवं सेवा के लिए विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं, टीवी चैनल के संपादक, राजनीतिक मीडिया प्रभारी, मीडिया संस्थान के प्रमुखों को भी सम्मानित किया गया।

matruadmin

Next Post

चुनर

Wed Nov 13 , 2019
मैंने ओढ़ी चुनर पिया नाम हो गई मगन मैं तो आज । लाल लाल चुनर में हीरे जड़वाए गोटा लगवाया झालर दार मैंने ओढ़ी चुनर पिया नाम … चम चम चमके चुनर मेरी छम छम बाजे पायल मेरी झूमू मगन होकर आज मैंने ओढ़ी चुनर पिया नाम …. लाल लाल […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।