राम द्रोहियों को सद्बुद्धि के साथ मंदिर की ओर लौटाएं भगवान : विनोद बंसल

0 0
Read Time4 Minute, 49 Second

राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ मंगल कामना पूर्ति यज्ञ

नई दिल्ली।

अयोध्या की पावन नगरी में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण तथा राम द्रोहियों को सद्बुद्धि देने हेतु आज राम मंदिर निर्माण मंगल कामना पूर्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। चारों वेदों के पवित्र मन्त्रों से दी गई आहूतियों के माध्यम से प्रार्थना की गई कि हे प्रभु! अयोध्या में जन्मभूमि पर मंदिर को भव्यता देने में रह गईं कुछ बाधाओं को और अबिलम्ब दूर कर जन-जन की आकांछाओं को पूरा करें। यज्ञोपरांत मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि अब तक हम भारतीयों का यह दुर्भाग्य ही तो था कि राम के इस राष्ट्र में उन्हीं को विराट मंदिर से निकाल कर टाट के टेंट में रहने को मजबूर किया गया। गत लगभग 500 वर्षों के सतत् संघर्ष के बाद अब उस कालिमा के छंटने का समय निकट है। हमारा विश्वास है कि आज इस मंगल कामना यज्ञ में दी गईं आहूतियां एक ओर मंदिर निर्माण की सभी बाधाओं को दूर करेंगी तो वहीँ दूसरी ओर उन राम द्रोहियों को भी सद्बुद्धि प्रदान कर सदमार्ग की ओर लौटाएँगी जिन्होने अज्ञान, अभाव या डर के कारण धर्मांतरण तो किया ही, साथ में अपने पूर्वजों को भी भूला बैठे। हमें आशा है वे सभी अपने मूल की ओर लौट कर भूल सुधारेंगे और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर की भव्यतार्थ अयोध्या की ओर बढेंगें।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भारतीय या उसके समुदाय का एक विदेशी, आक्रमणकारी, अत्याचारी व विधर्मी देश द्रोही या उसके द्वारा अपमान स्वरूप बनाए गए किसी ढाँचे से भला क्या सम्बन्ध हो सकता है? जो लोग पथ से विमुख होकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का अमूल्य समय व उसकी मर्यादा के साथ हिन्दुओं की पवित्र भावनाओं से खिलवाड़ करने या जनता को बार-बार दिग्भ्रमित कर रहे हैं, भगवान उन्हें भी सद्बुद्धि प्रदान करें।

वैदिक विदुषी दर्शानाचार्या श्रीमति विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में संचालित इस राम मंदिर निर्माण मंगल कामना पूर्ति यज्ञ (हवन) के उपरांत विहिप के बदरपुर जिला मंत्री श्री ललित कुमार के गीत “वह दिन समीप में है वह क्षण समीप में है, अब राम जी तुम्हारा मंदिर वंही बनेगा’ ने उपस्थित राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री राज कुमार, सह-जिला कार्यवाह श्री अंकुश शर्मा, विहिप दक्षिणी दिल्ली के अध्यक्ष श्री महेश सक्सेना, व मंत्री श्री केदार नाथ वर्मा, आर्यसमाज के कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सूद, भाजपा के श्री गुरुप्रीत सिंह(हेप्पी), समाज सेवी श्री अनिल चतुर्वेदी, श्री संजय सिकरिया, श्री मृत्युंजय कुमार झा, अरुण होरा के अतिरिक्त संतनगर रेजीडेंट वेलफेयर एशोसियेशन, संत नगर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एशोसियेशन व सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा आदि अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अयोध्या में मंदिर की भव्यतार्थ प्रार्थाना की।

भवदीय

विनोद बंसल

(राष्ट्रीय प्रवक्ता)

विश्व हिन्दू परिषद

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सायरी

Mon Oct 21 , 2019
इस तरह कैसे मैं रोकू खुद को उन से बात करने को, मैं उस तरह उन के नम्बरो को देख लेता हूं, उन में छुपी उन की यादों को ढूंढ लेता हूं, सायद वो भी बैठे होगे मेरी याद में तनहा, तभी चाँद के पहले मुझे याद कर लेते है। […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।