ज्ञान के सागर

0 0
Read Time2 Minute, 13 Second

हो हो हो —————–
मुझे क्षमा करना ,
ओ मुनिराज।
मुझे क्षमा करना ,
ओ मुनिराज।
सबसे पहले लूँगा,
आचार्य श्री का नाम।
सबसे पहले लूँगा विद्यासागर का नाम।।

त्याग और तपस्या,
कि मूरत है वो।
निश्चय और व्यवहार,
कि सूरत है वो।
ज्ञान का इतना,
भरा है भंडार ।
जितना जी चाहे
ले जाओ तुम आज।
हो हो हो —————–
मुझे क्षमा करना,
ओ मुनिराज।
मुझे क्षमा करना,
ओ मुनिराज।।

आगम अनुसार चलते है वो।
आगम ही उनका है आधार।
अहिंसा के वो पुजारी है।
गऊ रक्षा के हितेसी है।
करते है जहां चातुर्मास,
तीर्थ बन जाता है वो क्षैत्र।।
हो हो —————–
मुझे क्षमा करना,
ओ मुनिराज।
मुझे क्षमा करना,
ओ मुनिराज।।

उपरोक्त भजन आचार्यश्री के चरणों में संजय जैन द्वारा समर्पित है।

#संजय जैन 

परिचय : संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं पर रहने वाले बीना (मध्यप्रदेश) के ही हैं। करीब 24 वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय हैं और इनकी रचनाएं बहुत सारे अखबारों-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती हैं।ये अपनी लेखनी का जौहर कई मंचों  पर भी दिखा चुके हैं। इसी प्रतिभा से  कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन्हें  सम्मानित किया जा चुका है। मुम्बई के नवभारत टाईम्स में ब्लॉग भी लिखते हैं। मास्टर ऑफ़ कॉमर्स की  शैक्षणिक योग्यता रखने वाले संजय जैन कॊ लेख,कविताएं और गीत आदि लिखने का बहुत शौक है,जबकि लिखने-पढ़ने के ज़रिए सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहते हैं।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आसान नहीं है भाई….

Thu Aug 29 , 2019
आगे बढना शिखर पर चढना आसान नहीं है भाई काटे जाते हैं पर बरसते हैं पत्थर कदम-कदम पर बिछाए जाते हैं काँटे खोदी जाती है खाई आगे बढना शिखर पर चढना आसान नहीं है भाई इस जालीदार दुनिया में सूख गयी है विश्वास की दरिया अपने ही लोग लगे हैं […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।