इमरान का अंग्रेजी-विरोध

vaidik
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंग्रेजी के सार्वजनिक इस्तेमाल पर वैसा ही प्रहार किया है, जैसा कभी गांधीजी और लोहियाजी किया करते थे या जैसा कि आजकल मुझे करना पड़ता है। विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो पाकिस्तान की संसद में अंग्रेजी में बोलते हैं। इमरान ने इस पर आपत्ति की है। उनका कहना है कि उन्हें राष्ट्रभाषा उर्दू में बोलना चाहिए। पाकिस्तान की संसद में अंग्रेजी में बोलना 90 प्रतिशत पाकिस्तानी जनता का अपमान है, जो अंग्रेजी नहीं समझती। यह बात हिंदुस्तान पर भी लागू होती है लेकिन हमारे किसी प्रधानमंत्री ने आज तक इमरान-जैसी स्पष्टवादिता का परिचय नहीं दिया। यदि डाॅ.लोहिया प्रधानमंत्री बन गए होते तो वे तो संसद में अंग्रेजी के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देते। इमरान ने बिलावल की अंग्रेजी पर हमला इसलिए भी किया होगा कि वह उनके विरोधी हैं लेकिन उन्होंने जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है। इमरान खुद लंदन में रहे हैं, एक विदेशी महिला के पति भी रहे हैं और खुद अंग्रेजी भी अच्छी बोलते हैं लेकिन वे उसके सार्वजनिक प्रयोग के विरोधी हैं। पाकिस्तान की संसद में मैंने कई बार अन्य सांसदों और मंत्रियों को अंग्रेजी बोलते हुए सुना है। क्या ही अच्छा हो कि इमरान इस पर प्रतिबंध लगवाएं। भारत की तरह पाकिस्तान में भी कानून अंग्रेजी में बनते हैं और अदालत की बहस और फैसलों की भाषा भी अंग्रेजी ही है। उच्च शिक्षा में भी अंग्रेजी माध्यम का बोलबाला है। नौकरशाही सारा प्रशासन अंग्रेजी में चलाती है। यदि इमरान खान अंग्रेजी के इस वर्चस्व को पाकिस्तान में खत्म कर सकें तो अंग्रेज के सभी पुराने गुलाम देशों में उनकी तूती बोलने लगेगी। यों भी भारत के मुकाबले पाकिस्तान के नेता अंग्रेजी का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। मेरा जनरल जिया-उल-हक, जनरल मुशर्रफ, बेनजीर भुट्टो, नवाज शरीफ, आसिफ जरदारी, फारुख लघारी तथा कई फौजी नेताओं से जमकर वार्तालाप होता रहा है लेकिन मुझसे किसी ने भी अंग्रेजी में बात करने की कोशिश कभी नहीं की। दुबई में जब बेनजीर मुझसे मिलने मेरे बेटे के घर आती थीं तो बिलावल और उनकी दोनों बेटियों को भी साथ लाती थीं। वे आपस में भी उर्दू में बात करते थे। पाकिस्तान के लोगों की मातृभाषाएं पंजाबी, सिंधी, पश्तो और बलूच आदि हैं लेकिन उन्होंने उर्दू को राष्ट्रभाषा स्वीकार किया है। इसीलिए इमरान खान का उर्दू के प्रति आग्रह सर्वथा उचित मालूम पड़ता है। उन्हें अंग्रेजी से नफरत नहीं है। वे उसके नजायज दबदबे के खिलाफ हैं।
#डॉ. वेदप्रताप वैदिक

matruadmin

Next Post

श्री शारदा वाचनालय में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस

Thu Apr 25 , 2019
गोंदिया। नगर के प्रख्यात श्री शारदा वाचनालय में २३अप्रैल को विश्वपुस्तक दिवस प्रसिद्ध कवि गीतकार एवं वाचनालय के प्रमुख ग्रंथपाल श्री शिव शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस प्रसंग पर नगर के उपस्थित कवि श्री छगन पंचे, श्री शशि तिवारी, श्री लक्ष्मीकांत कटरे एवं श्री निखिलेशसिंह यादव ने पुष्पगुच्छ […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।